Rohit Sharma Out For 2 Runs: टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से लगातार फ्लॉप साबित रहे कप्तान रोहित शर्मा से क्रिकेट प्रेमियों को वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में वह जिस तरीके से आउट हुए हैं. उसे देख हर कोई निराश है. लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी का आगाज करने मैदान में आए रोहित शर्मा ने कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच 28.57 की स्ट्राइक रेट से महज दो रन बनाकर आउट हुए.
फ्लिक करने का प्रयास में आउट हुए भारतीय कप्तान
मैच के दौरान फ्लिक करने के प्रयास में रोहित शर्मा आउट हुए. विपक्षी टीम की तरफ से पारी का छठवां ओवर डालने आए साकिब महमूद की दूसरी गेंद को रोहित शर्मा ने लेग साइड में फ्लिक करते हुए मिडविकेट बाउंड्री के बाहर पहुंचाने का प्रयास किया था. मगर गेंद की लेंथ और बॉल की रफ्तार को वह सही तरीके से भांप नहीं पाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Rohit Sharma is not effective anymore? Not even in PP 😐 pic.twitter.com/Y0KuHFhqtP
— Pallavi (@Pallavi_paul21) February 6, 2025
नतीजा ये रहा कि गेंद थर्टी यार्ड सर्कल के अंदर हवा में उछल गई. जहां मिड ऑन पर तैनात लियाम लिविंगस्टोन ने गेंद को खूबसूरत तरीके से लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.
फैंस हुए परेशान
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. मगर अहम टूर्नामेंट से पहले 'हिटमैन' शर्मा के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन से फैंस निराश हैं. हालांकि, लोगों को उम्मीद है कि वह जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे और शेष बचे दो वनडे मुकाबलों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के ऐतिहासक रिकॉर्ड की बराबरी की, टॉप 10 में दिग्गजों का है जमावड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं