India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है. हैदराबाद और विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद दोनों ही टीमें सीरीज में अभी 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर बढ़त बनाने पर होगी. भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल डेब्यू कर सकते हैं. केएल राहुल चोटिल फिटनेस हासिल नहीं कर पाए, ऐसे में वो सीरीज के तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते सरफराज खान को मौका मिलना तय माना जा रहा है. वहीं विकेट के पीछे केएस भरत के औसत और बल्ले से खराब प्रदर्शन के चलते उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है. बता दें, इंग्लैंड ने हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में भारत को हराया लेकिन मेजबान टीम ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसी रहेगी राजकोट की पिच
राजकोट की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल होती है. आखिरी बार 2018 में इस मैदान पर टेस्ट खेला गया था. भारत के लिए इस मैच में तीन खिलाड़ियों ने पहली पारी में शतक जड़ा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने यह मुकाबला पारी और 272 रनों से जीता था. साल 2016 में भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर आमने-सामने आए थे, तब इस टेस्ट मुकाबले में ढेरों रन बने थे, लेकिन अंत में मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ था. माना जा रहा है कि राजकोट में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे स्पिनर्स को विकेट से मदद मिलेगी. कुलमिलाकर इस विकेट पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए बहुत कुछ है.
कैसा रहेगा मौसम
राजकोट में 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है. मैच के दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.
ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज.
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
टीम इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप और देवदत्त पडिक्कल
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, डैन लॉरेंस, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.
यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2024 में विराट की मौजूदगी को लेकर जय शाह ने दे दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: "भारत का झंडा गाड़ेंगे..." : रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 WC खेलेगा भारत, BCCI ने किया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं