भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तेजी से रिकवर कर रहे हैं. इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि ऋषभ पंत आईपीएल के आगाजी सीजन में में वापसी कर सकते हैं. उम्मीद है कि ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे. ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे. ऋषभ पंत की कार का एक्सिडेंट हुआ था. पंत की कार इस दुर्घटना में जल गई थी और विकेटकीपर बल्लेबाज की पीठ, पांव, सिर में चोट आई थी. पंत के माथे पर भी दो कट आए थे. वहीं अब इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहली बार इस दुर्घटना को लेकर खुल कर बात की है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना के दौरान लगा था कि 'इस दुनिया में उनका समय' खत्म हो गया है. अपने गृहनगर रूड़की के पास जानलेवा दुर्घटना पर पहली बार खुलकर बात करते हुए पंत ने कहा कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक डिवाइडर से टकराने के बाद अपनी मर्सिडीज गाड़ी में आग लगने के बाद उन्हें लगा था कि वह लगभग मर ही जाएंगे.
Rishabh Pant's special interview on Star Sports....!!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 29, 2024
- From the highs to accident to getting ready for a great return in IPL 2024. 🦁 pic.twitter.com/PcX8DBOmwX
दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया और उनके माथे पर दो चोटें आईं. यह 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज तब से क्रिकेट से दूर है. पंत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,"जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है. दुर्घटना के दौरान मुझे घावों के बारे में पता था लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और भी गंभीर हो सकता था."
उन्होंने कहा,"मुझे लग रहा था कि किसी ने मुझे बचा लिया है. मैंने डॉक्टर से पूछा कि मुझे ठीक होने में कितना समय लगेगा. उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने लगेंगे. मुझे पता था कि उबरने के इस समय को कम करने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी." दुर्घटना के कारण पंत को मुंबई में सर्जरी करानी पड़ी और उम्मीद है कि वह आईपीएल में वापसी करेंगे.
पिछले साल दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होने के बाद पंत के आगामी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सरफराज खान ने टीम में शामिल होने पर दिया सोशल मीडिया पर दिया पहला रिएक्शन
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "उन्होंने पता है क्या किया..." टीम इंडिया को मिली हार के बाद जमकर बरसे आकाश चोपड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं