IND vs AUS women scenarios: महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. भारत को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. इस ग्रुप के अंतिम 2 मैच से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्धारण होगा. इन मैच में साउथ अफ्रीका (छह अंक) लॉर्ड्स में बांग्लादेश (4) से भिड़ेगा, जिसके बाद भारत (6) का सामना अपराजित ऑस्ट्रेलिया (8 अंक) से होगा.
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया 8 अंकों और 4.724 के बेहतर नेट रन रेट की बदौलत हार के बावजूद भी आगे बढ़ सकता है. इस मैच में भारतीय टीम के जज्बे की परीक्षा भी होगी जो अभी तक प्रत्येक विभाग में कुछ ना कुछ समस्याओं से जूझ रही है. भारत टूर्नामेंट के शुरू में सलामी बल्लेबाजों की खराब फॉर्म को लेकर चिंता में था.
भारतीय टीम को दिखाना होगा कमाल, फील्डिंग में करना होगा सुधार
स्मृति मंधाना (167 रन) और शेफाली वर्मा (145) की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय मध्यक्रम नहीं चल पाया जिसमें कप्तान हरमनप्रीत (85) और जेमिमा रोड्रिग्स (58) जैसी खिलाड़ी शामिल हैं. भारत के लिए एक और बड़ी चिंता खराब क्षेत्ररक्षण है. पिछले दो मैच में उसके खिलाड़ियों ने छह कैच छोड़े हैं. इनमें से साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैच छोड़ना उसे महंगा पड़ा क्योंकि टीम इस मैच में हार गई थी. मुख्य कोच अमोल मजूमदार और कप्तान हरमनप्रीत इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस तरह की गलती उसे भारी पड़ सकती है. राधा यादव को बेहतरीन क्षेत्ररक्षक माना जाता है लेकिन उन्होंने तीन कैच छोड़े हैं. इनमें से दो कैच उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टपकाए थे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया, 5 बड़ी बातें
- भारत की 2026 महिला T20 वर्ल्ड कप के सेमीफeइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच पर टिकी हैं.
- जीत से भारत का क्वालिफ़िकेशन लगभग पक्का हो जाएगा, जबकि हार या मैच रद्द होने की स्थिति में उन्हें साउथ अफ़्रीका के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. वैसे, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है और नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई करने के बहुत करीब है.
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है, तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश की साउथ अफ्रीका पर जीत की जरूरत होगी. अगर बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ग्रुप स्टेज में छह-छह अंकों पर रहेंगे और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर तय होगा कि कौन सेमीफाइनल में जाएगा.
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतता है
अगर भारत जीतता है और बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो वे 8 अंकों के साथ अगले दौर में पहुंच जाएंगे. हालांकि, अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हराता है और साउथ अफ्रीका बांग्लादेश को हराता है, तो दूसरे सेमीफाइनल स्थान का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा. ऐसी स्थिति में, भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से बेहतर नेट रन रेट बनाए रखने के लिए जीत के अंतर का ध्यान रखना होगा.
कोई नतीजा नहीं निकला मैच का तो क्या होगा
अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो भारत को साउथ अफ्रीका पर बांग्लादेश की जीत की जरूरत होगी. ऐसे में, वे साउथ अफ्रीका से एक अंक अधिक लेकर आगे बढ़ेंगे. हालांकि, अगर साउथ अफ्रीका मैच जीत जाते हैं, तो भारत बाहर हो जाएगा.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव
ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं