विज्ञापन

IND vs AFG: ऋषभ पंत को लेकर चयन समिति यह बड़ा फैसला लेने की तैयारी में, भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को

Team India's selection: BCCI सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में ज्यादा चौंकाने वाले फैसले होंगे, लेकिन वनडे में कुछ नए चेहरे दिख सकते हैं

IND vs AFG: ऋषभ पंत को लेकर चयन समिति यह बड़ा फैसला लेने की तैयारी में, भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को
Team India's selection: ऋषभ पंत की फाइल फोटो
source: social media

Team India's selection: एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) अपने आखिरी राउंड की ओर बढ़ रही है, तो अजीत अगरकर एंड कंपनी जून में अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम के सदस्यों के नामों पर मंथन करने में व्यस्त है. इसी से जुड़ी हाल ही में खबर आई थीं कि बुमराह (Jasprit Bumrah) को टेस्ट और संजू सैमसन (Sanju Samson) को वनडे टीम से बाहर रखने की खबर आई थीं. और अब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को होगा और खबर यह है कि ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीनी जा  सकती है. अगर, इसे छोड़ दें तो सेलेक्शन कमेटी के बाकी कोई हैरान करने वाला फैसला लेने की उम्मीद नहीं है. 

वैसे अगर ऋषभ पंत की बात करें तो ऐसा समझा जाता है कि यह भावना बढ़ रही है कि 28 साल के इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को नेतृत्वकर्ता की भूमिका रास नहीं आ रही है. आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ दो सत्र से ऐसे ही संकेत मिलते हैं. वैस यह भी नहीं भूलना चाहिए कि पिछले नवंबर में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में जब पंत को कप्तानी सौंपी गई थी, तो वह रणनीतिक तौर पर बहुत चतुर दिखाई नहीं पड़े.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘भारतीय क्रिकेट ऋषभ जैसे बल्ले से मैच विजेता को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टेस्ट मैच जिताए हैं. जो लोग मायने रखते हैं उनमें यह भावना बढ़ रही है कि जब भी उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई तो उन्होंने बल्लेबाजी करते समय अच्छे फैसले नहीं लिए. उसे खुलकर खेलने का मौका देना चयन समिति के दिमाग में सबसे ऊपर हो सकता है.'

वैसे पंत का मौजूदा फॉर्म चयन समिति की रातों की नींद उड़ा सकता है क्योंकि एकदिवसीय प्रारूप में लोकेश राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में उनकी जगह पर सवालिया निशान बना हुआ है. ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और इशान किशन की मौजूदगी में पंत को 50 ओवर के प्रारूप के लिए दबाव महसूस हो सकता है. वैसे हाल ही में यह खबर आई थी कि सेलेक्टरों का वन  वनडे में इशान किशन को लेने पर हो चला है और इसके लिए सैमसन तक को बाहर रखा जा सकता है. जाहिर है कि ऐसे में ऋषभ पंत की चर्चा ही बेमानी हो जाती है. 

वहीं, सूत्र ने बुमराह के बारे में कहा, ‘अगर उनके काम के बोझ को लेकर थोड़ी सी भी दिक्कत होती है तो उन्हें पूरी श्रृंखला के लिए आराम दिया जाएगा.' मौजूदा आईपीएल सत्र में भारतीय तेज गेंदबाजों के बीच प्रभावी प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को श्रीलंका में त्रिकोणीय लिस्ट 'ए' श्रृंखला के लिए नहीं चुना गया है क्योंकि वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए चुने जाने के मजबूत दावेदार हैं.

हालांकि, भारत अफगानिस्तान के खिलाफ कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल रहा है, लेकिन चयन समिति के सचिव देवजीत सैकिया के साथ सूर्यकुमार यादव के भविष्य के बारे में अनौपचारिक बातचीत करेगी क्योंकि पिछले डेढ़ साल से उनका फॉर्म खराब चल रहा है. माना जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के इनपुट सूर्यकुमार का राष्ट्रीय कप्तान के तौर पर भविष्य तय करने में बहुत काम आएंगे. अगर उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाता है तो उनके लिए बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें:  IPL 2027: 27 करोड़ी ऋषभ पंत को LSG रिटेन करे या रिलीज? सहवाग ने सुना दिया फरमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com