- केरल में यूडीएफ की सरकार का गठन दो हफ्ते बाद होगा, वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
- सतीशन की सरकार में कुल 20 मंत्री होंगे, जिसमें रमेश चेन्निथला भी कैबिनेट मंत्री बनेंगे
- यूडीएफ ने केरल विधानसभा चुनाव में 140 सीटों में से 102 सीटें जीती थीं, लेकिन मुख्यमंत्री चयन में देरी हुई
केरलम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो हफ्ते बाद यूडीएफ की सरकार का गठन होने जा रहा है. केरलम में सोमवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. इस सरकार में कांग्रेस के वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनकी सरकार में उन्हें मिलाकर 21 मंत्री होंगे. सतीशन ने रविवार को लोक भवन पहुंचकर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कैबिनेट की लिस्ट सौंपी.
वीडी सतीशन की सरकार में रमेश चेन्निथला भी कैबिनेट मंत्री बनेंगे. चेन्निथला भी मुख्यमंत्री पद की रेस में थे. हालांकि, हाईकमान ने सतीशन को चुना. कांग्रेस ने 14 मई को सतीशन को विधायक दल का नेता चुना था.
केरलम के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं. लेकिन 10 दिन तक मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नहीं कर पाई थी. मुख्यमंत्री की रेस में सतीशन के अलावा केसी वेणुगोपाल और चेन्निथला भी थे.
तीन दिन में फाइनल हुई मंत्रियों की लिस्ट
बताया जा रहा है कि केरलम की नई सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेगा? इसे लेकर तीन दिन तक चर्चा चली. मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा शुक्रवार को शुरू हुई और कांग्रेस नेताओं और गठबंधन सहयोगियों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद रविवार शाम को लिस्ट फाइनल हुई.
VIDEO | Thiruvananthapuram: Kerala CM-designate VD Satheesan submits final cabinet list to the Governor.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/FZNAgy5mfn
यह भी पढ़ेंः सोनिया गांधी का एक फोन कॉल और कट गया केसी वेणुगोपाल का पत्ता, वीडी सतीशन को मिल गई सत्ता
सतीशन सरकार में कौन-कौन होगा?
लिस्ट फाइनल होने के बाद सतीशन ने कहा कि गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद मंत्रियों की सूची को फाइनल किया गया है और इस दौरान गठबंधन के भीतर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है.
सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. नई सरकार में थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगे.
VIDEO | Thiruvananthapuram: Kerala CM-designate VD Satheesan announces ministers' list.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2026
He announces, "Congress leaders Chennithala, Muraleedharan, and Sunny Joseph will be ministers in the UDF government in Kerala, Thiruvanchoor Radhakrishnan to be the assembly Speaker."
(Full… pic.twitter.com/P0okWiS2t6
सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी. उन्होंने कहा, 'लिस्ट में शामिल और लिस्ट से बाहर भी कई योग्य नेता हैं. लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टी को ऐसे फैसले लेते समय सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और कई अन्य कारकों पर विचार करना होता है.'
यह भी पढ़ेंः वीडी सतीशन को केरलम का CM चुनकर फंस गई कांग्रेस? क्यों पड़ रहे 'मुस्लिम लीग' के ताने
मुस्लिम लीग के 5 विधायक बनेंगे मंत्री
केरलम की नई सरकार में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा. केरलम में मुस्लिम लीग, कांग्रेस की अहम सहयोगी है, जिसके पास 22 विधायक हैं. नई सरकार में IUML के पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर और वीई अब्दुल गफूर को मंत्री बनाया जाएगा.
केरल में कौन-कौन बनेगा मंत्री?
- वीडी सतीशन (मुख्यमंत्री)
- पीके कुन्हालीकुट्टी
- रमेश चेन्निथला
- के मुरलीधरन
- सनी जोसेफ
- मॉन्स जोसेफ
- शिबू बेबी जॉन
- अनूप जैकब
- सीपी जॉन
- एपी अनिल कुमार
- एन समसुधीन
- पीसी विष्णुनाथ
- रोजी एम जॉन
- बिंदु कृष्ण
- एम लिजू
- केएम शाजी
- पीके बशीर
- वीई अब्दुल गफूर
- टी सिद्दीकी
- केए तुलसी
- ओ जे जनीश
सोमवार को 10 बजे शपथ लेंगे सतीशन
सोमवार को सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इसमें शामिल होंगी.
पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष सी जोसेफ विजय को भी आमंत्रित किया है. हालांकि, अब तक उनके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ेंः केरलम की कुर्सी से क्यों खाली हाथ रहे केसी, राहुल के फैसले की इनसाइड स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं