विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ सैमसन को जगह नहीं, पंत की जगह अगरकर इस खिलाड़ी को लेने के मूड में, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Sanju Samson to be ignored: संजू सैमसन इस साल टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के सबसे बड़े हीरो और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. ऐसे में उनकी अनदेखी की खबर हैरान करने वाली है

अफगानिस्तान के खिलाफ सैमसन को जगह नहीं, पंत की जगह अगरकर इस खिलाड़ी को लेने के मूड में, रिपोर्ट में बड़ा दावा
Samson to be ignored: संजू सैमसन
source: social media

Sanju Samson to be ignored: अब जबकि राष्ट्रीय चयन समिति जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम को चुनने की तैयारी में व्यस्त है, तो इसी बीच इस साल टी20 विश्व कप खिताब जीती के सबसे बड़े हीरो  संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर बड़ी खबर आ रही है.  एक अग्रणी अखबार की  रिपोर्ट के मुताबिक, शुबमन गिल के टेस्ट में कप्तानी करेंगे, जबकि पेसर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. रेड-बॉल मैच 6 जून से मुल्लांपुर में शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमें 14 जून (धर्मशाला), 17 जून (लखनऊ) और 20 जून (चेन्नई) को वनडे मैच खेलेंगी

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वनडे में केएल राहुल पहली पसंद के विकेटकीपर बने रहेंगे, जबकि ईशान किशन दूसरे विकल्प होंगे. ऋषभ पंत की जगह इन-फॉर्म किशन को मौका मिल सकता है, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे थे और आईपीएल में भी शानदार फॉर्म में हैं.एक वर्ग पंत की जगह सैमसन की उम्मीद कर रहा था, लेकिन  संजू सैमसन को वनडे टीम में जगह नहीं मिलने जा रही. 

पूर्व में ही आई खबर के अनुसार बीसीसीआई चयन समिति 19 मई को भारत की टीमों का ऐलान कर सकती है. और बोर्ड पहले ही संभावित खिलाड़ियों को टेस्ट मैच के लिए तैयारी शुरू करने का संदेश दे चुका है.सेलेक्टरों के बीच आपसी बातचीत शुरू हो चुकी है और  फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल और 2027 के 50 ओवर वर्ल्ड कप पर है. चयनकर्ता छोटे फॉर्मेट के लिहाज से 2028 के टी20 वर्ल्ड कप पर भी ध्यान केंद्रित करने की तैयारी में हैं.

सैमसन आए, चेन्नई में आई जान, दिग्गजों के बड़े बोल

इस साल संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े, तो शुरुआती मैचों की कुछ असफलता के बाद जिन मैचों में संजू का बल्ला बोला, वो ज्यादातर मैच चेन्नई जीतने में सफल रही. जिन मैचों सैमसन नाकाम हुए, तो चेन्नई के नसीब में भी हार आई. मेगा टूर्नामेंट में सैमसन अभी तक चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा और कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में फिलहाल आठवें नंबर पर हैं. संजू ने 12 मैचों के बाद इतनी ही पारियों में 50 के औसत, 2 शतक और 1 अर्द्धतक से 450 रन बना चुके हैं. उनकी तूफानी बल्लेबाजी ही रही कि रवि शास्त्री जैसे दिग्गज ने यह कह दिया कि संजू को टी20 का अगला कप्तान बनाना सही होगा. लेकिन इसके उलट अब जब वनडे के लिए उनकी अनदेखी की रिपोर्ट आ रही है, तो यह खासा चौंकाने वाला है. 

यह भी पढ़ें:  श्रेयस अय्यर नहीं, इस 31 वर्षीय स्टार को रवि शास्त्री बनाना चाहते हैं भारतीय टीम का अगला T20I कप्तान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com