भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. भारतीय टीम ने सिर्फ 22 के स्कोर पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए हैं. फरीद अहमद मलिक ने अफगानिस्तान को मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई. उन्होंने मैच के अपने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंदों में भारत को दो झटके दिए. भारत की पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए फरीद अहमद मलिक ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कैच आउट करवाया. इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को मिड ऑफ पर खड़े इब्राहिम जादरान के हाथों कैच आउट करवा पवेलियन की राह दिखाई.
विराट कोहली पहली बार अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में गोल्डन डक हुए हैं. विराट कोहली इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच बार डक हुए हैं, लेकिन कभी गोल्डन डक नहीं हुए थे. विराट कोहली इन पांच में से तीन मौकों पर बाएं हाथ के गेंदबाज के सामने आउट हुए हैं. इसके साथ ही विराट कोहली ने एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, सचिन तेंदुलकर (1-7 तक बल्लेबाजी के लिए आते हुए) सभी फॉर्मेट में 34 बार डक पर आउट हुए हैं और वो सबसे अधिक डक पर आउट होने वाले भारतीय हैं. विराट कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के आगे निकल गए हैं. विराट अब कुल 35 बार सभी फॉर्मेट को मिलाकर डक पर आउट हुए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
यह भी पढ़ें: ICC Ranking: भारतीय बल्लेबाज ने रैंकिंग में लगाई 200 से अधिक पायदान की छलांग, अक्षर, जायसवाल पहुंचे टॉप-10 में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं