ICC Men's T20I Player Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही सीरीज के शुरूआती दो मैच में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत के बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए. अक्षर पटेल ने तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में अफगानिस्तान पर भारत की समान छह विकेट की जीत में 23 रन देकर दो विकेट और 16 रन देकर दो विकेट लिए थे, जिससे वह बुधवार को नवीनतम साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट के बाद ऑलराउंडरों की सूची में दो पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ताजा रैंकिंग अपडेट में मंगलवार तक हुए मैच को शामिल किया गया है.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
इंदौर में पहले टी20 मैच में 34 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सात पायदान की छलांग लगाई है और वह भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे जिन्होंने पहले मैच में 60 और दूसरे मैच में 63 रनों की अहम पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने 200 से अधिक पायदान की छलांग लगाई है और वो 265वें से 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
Sri Lanka and India stars command the spotlight in a host of changes in the latest ICC Men's Player Rankings 📝
— ICC (@ICC) January 17, 2024
Read on 👇 https://t.co/kKr1r8VOm5
न्यूजीलैंड के फिन एलन को भी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. फिन एलन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. टिम साउदी गेंदबाजों की सूची में आठ स्थान ऊपर 18वें स्थान पर आ गए हैं. फिन एलन ने पहले मैच में 15 गेंदों में 34 रन बनाए थे जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 41 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी और पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा बल्लेबाज शुभमन गिल सात पायदान के लाभ से 60वें स्थान जबकि बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा तीन पायदान के फायदे से संयुक्त 61वें स्थान पर बने हुए हैं.
बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चार पायदान के उछाल से 21वें स्थान पर पहुंच गये. अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में नजीबुल्लाह जदरान (46) और मोहम्मद नबी (54) को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार अर्धशतकों से एक पायदान का फायदा हुआ जिससे वह चौथे स्थान पर काबिज हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "हम यही चीज खिलाड़ियों को..." दिग्गज खिलाड़ी ने किया इंग्लैंड के 'खास' प्लान का खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं