India vs Afghanistan, 3rd T20I: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 10 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया है. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे और अफगानिस्तान को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 212 रन बना और मुकाबला सुपर ओवर में गया. दोनों के बीच खेला गया पहला सुपर ओवर भी टाई हुआ. अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में भारत ने भी 16 रन बनाए. ऐसे में मैच के परिणाम के लिए दूसरा सुपर ओवर हुआ. दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 11 रन बनाए. वहीं रवि बिश्नोई ने अफगानिस्तान के दो विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई. Live Scorecard
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
India, Afghanistan, India Vs Afghanistan T20I 2024, Cricket