ICC Women's T20 World Cup 2026: पूरी दुनिया चल रही खेलों से सराबोर है. क्या देखें, क्या न देखें! एक तरफ तीन देशों में चल रहा फीफा वर्ल्ड कप, तो दूसरी ओर शुरू होने की कगार पर वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप. ऊपर से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज सिर पर सवार, लेकिन फैंस हैं कि अपना-अपना रास्ता चुन लेंगे. आज से इंग्लैंड में वीमेंस वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. पहले मैच से ठीक पहले, एजबेस्टन में एक भव्य उद्घाटन समारोह (ओपनिंग सेरेमनी) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें थिएटर कलाकार एम्मा किंग्स्टन और ज़िज़ी स्ट्रैलेन शामिल होंगी. हालांकि, शुरुआती मुकाबले में मुख्य ध्यान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली क्रिकेट जंग पर रहेगा, लेकिन उद्घाटन समारोह का उद्देश्य इसमें थोड़ा थिएटर और संगीत का रंग घोलना है. महिला टी20 वर्ल्ड कप में 12 जून से 5 जुलाई तक कुल 12 टीमें भाग लेने जा रही हैं. नीदरलैंड अपने इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है. उनके आने से टी20 वर्ल्ड कप का यह संस्करण अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बन गया है. आपके मन में इवेंट को लेकर कई सवाल चल रहे होंगे. चलिए सभी जवाबों के बारे में जान लें:-
प्र: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन समारोह (ओपनिंग सेरेमनी) कब शुरू होगा?
उ: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन समारोह टूर्नामेंट के इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शुरुआती मैच से आज शुक्रवार से होना है. मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी. यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) रात 11:00 बजे शुरू होने के लिए निर्धारित है।
प्र: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन समारोह कहां आयोजित किया जाएगा?
उ: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन समारोह एजबेस्टन में आयोजित किया जाएगा
प्र: कौन सा चैनल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह का प्रसारण करेगा?
उ: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
प्र: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
उ: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी
प्र: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में कौन कलाकार परफॉर्म करेंगे?
उ: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में थिएटर कलाकार एम्मा किंग्स्टन और ज़िज़ी स्ट्रैलेन के नेतृत्व में 'विक्ड' के पूरे वेस्ट एंड कास्ट द्वारा प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं