दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस दिलचस्प हो गई है. आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के नॉकआउट चरण से पहले केवल छह मैच बचे हैं और आठ टीमें अभी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं. भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अभी तक अजेय हैं, लेकिन फिर भी टीम इंडिया अभी तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है क्योंकि अंतिम चार में कौन सी टीम किस स्थान पर रहेगी, इसका तय नेट रन रेट के आधार पर होने की संभावना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्रुप 1
भारतीय टीम ग्रुप 1 में टॉप पर है और उसके 6 अंक है. टीम इंडिया का नेट रन रेट +3.327 का है. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है और इसके चलते उसने एक पैस अपना सेमीफाइनल में रख दिया है. टीम इंडिया अगर अपने मुकाबले में नेपाल को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसकी संभावना अधिक है. लेकिन अगर टीम इंडिया पारी को बांग्लादेश को पाकिस्तान को हराना होगा और दोनों ही टीमों को भारत से बेहतर नेट रन रेट करना होगा.
पाकिस्तान ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है और उसके 6 अंक है जबकि टीम का नेट रन रेट +1.064 है. पाकिस्तान अगर अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देती है तो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन अगर पाकिस्तानी हारती है तो उसे अपना नेट-रन रेट बांग्लादेश से बेहरत रखना होगा.
बांग्लादेश इस ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +0.348 है और बांग्लादेश के 4 अंक है. अगर बांग्लादेश पाकिस्तान को एक बड़े अंतर से हरा देता है तो बांग्लादेश अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर लेगा, जिससे उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर हो जाएगा, जिससे उसके ग्रुप 1 में दूसरा स्थान पर रहने की संभावना रहेगी. लेकिन पाकिस्तान से हार या मामूली जीत का मतलब होगा कि बांग्लादेश सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक जाएगा.
न्यूजीलैंड के दो अंक हैं और टीम का नेट रन रेट 1.915 है. कीवी टीम भारत के खिलाफ 214 रनों की बड़ी हार के बाद सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.
नेपाल का अभी तक खाता भी नहीं खुला है और टीम का नेट रन रेट -1.445 का है. नेपाल सेमीफाइनल की रेस से बाहर है.
आयरलैंड भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर है.आयरलैंड का नेट रन रेट -1.699 है और टीम ने एक भी जीत दर्ज नहीं की है.
ग्रुप 2
ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप में टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +2.781 का है और उसके 6 अंक है. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. अगर ऑस्ट्रेलिया को हार का भी सामना करना पड़ा तब भी टीम अपने नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
दक्षिण अफ्रीका मेजबान है और उसके चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.479 का है. अगर दक्षिण अफ्रीका अपने अगले मैच में श्रीलंका को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ एक छोटी हार से उसके लिए चीजें बदल जाएंगी. दक्षिण अफ्रीका को इसके बाद यह उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हरा दे.
वेस्टइंडीज के चार अंक है और उसका नेट रन रेट +0.134 का है. वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए जरुरी है कि श्रीलंका अपने मैच में दक्षिण अफ्रीका को हरा दें और वेस्टइंडीज बड़े अंतर से ऑस्ट्रेलिया को हरा दे. अगर दक्षिण अफ्रीका जीती तो वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगी, भले ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज क्यों ना करें.
श्रीलंका तकनीकी रूप से सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. श्रीलंका अगर बड़े अंतर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करती है और ऑस्ट्रेलिया बड़े अंतर से वेस्टइंडीज को हरा देती है तो श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, वरना वो बाहर हो जाएगी.
इंग्लैंड के दो अंक है और उसका नेट रन रेट -1.241 का है. इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब किसी चमत्कार की उम्मीद है. इंग्लैंड को जिम्बाब्वे को ना सिर्फ बड़े अंतर से हराना होगा बल्कि उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका अपने-अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करें. लेकिन शायद यह भी इंग्लैंड के लिए काफी ना हो पाए क्योंकि टीम का नेट रन रेट काफी कम है.
ज़िम्बाब्वे के शून्य अंक है और उसका नेट रन रेट +4.016 का है. ज़िम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर है.
यह भी पढ़ें: मिशेल मार्श, एशले गार्डनर को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड, देखें शानदार तस्वीरें
यह भी पढ़ें: "यह हमारे लिए बहुत शर्म की बात है..." बेन स्टोक्स ने अनुभवी स्पिनर के टीम से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं