आईसीसी (ICC) टेस्ट रैंकिंग की घोषणा कर दी गई है. भारत के दिग्गज रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर (Test All-Rounder Rankings) बन गए हैं. जडेजा ने जेसन होल्डर को पछाड़कर टेस्ट में नंबर वन ऑलराउंडर बने हैं. सर रविंद्र जडेजा के पास इस समय 386 प्वाइंट्स है तो वहीं होल्डर के पास 384 रैंकिंग प्वाइंट्स हैं. बेन स्टोक्स इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के स्टोक्स के पास 377 रैंकिंग प्वाइंट्स हैं. अश्विन 353 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं. बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर 5 पर मौजूद हैं. इसके अलावा बल्लेबाजी टेस्ट रैकिंग में पहले नंबर पर स्टीव स्मिथ काबिज हैं. दूसरे नंबर पर केन विलियमसन मौजूद हैं. भारत के विराट कोहली नंबर 4 पर मौजूद हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्तमान में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है. एक तरफ इस ऐतिहासिक टेस्ट में कोहली ने भारत की पहली पारी में 44 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर विलियमसन ने 49 रन बनाए थे. इसके अलावा अबतक खेले गए टेस्ट मैच में अश्विन को 2 और जडेजा को एक सफलता मिली है.
Shuffles in the @MRFWorldwide ICC Men's Test Batting Rankings with @QuinnyDeKock69 moving into the top 10!
— ICC (@ICC) June 23, 2021
Full list: https://t.co/UQn9xI4e8K pic.twitter.com/VTNEXw596z
गेंदबाजी रैकिंग में टॉप पर पैट कमिंस काबिज हैं. कमिंस के पास इस समय रैंकिंग में 908 प्वाइंट्स हैं तो वहीं अश्विन टेस्ट रैकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. अश्विन के पास 850 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. कीवी तेज गेंदबाज टीम साउदी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पबर मौजूद हैं. टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान साउदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं.
बता दें कि टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद आईसीसी फिर से ताजा टेस्ट रैंकिंग की घोषणा करेगी. यह खबर लिखे जाने तक कीवी टीम नंबर वन टेस्ट टीम है तो वहीं भारत नंबर 2 टेस्ट टीम है. चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली टीम टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं