भारत ने वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर तीन मैचों की सीरीज (WI v IND) में 3-0 से हराने के बाद पुरुषों की वनडे टीम रैंकिंग (ICC Rankings) में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है. कई शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली भारतीय टीम (Team India) ने बेहतरीन प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया. भारत ने तीसरे वनडे में 119 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी.
यह विजय भारत की वनडे सीरीजों में लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके रेटिंग अंकों की संख्या 110 पर पहुंच गई है. वह अब चौथे स्थान पर काबिज पाकिस्तान (106 अंक) से चार रेटिंग अंक आगे हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत ने इस साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका को उसकी धरती पर हराया था. इस तरह से भारतीय टीम ने पिछले नौ वनडे मैच में से आठ में जीत दर्ज की है.
न्यूजीलैंड (New Zealand) वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है. उसके 128 रेटिंग अंक है जबकि इंग्लैंड (England) 119 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है.
पाकिस्तान चौथे स्थान पर बना हुआ है. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम अभी श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. पाकिस्तान इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा जिससे उसके पास कुछ रेटिंग अंक हासिल करने का मौका रहेगा.
भारत भी अगस्त में जिंबाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा.
* PM Modi करेंगे 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन, सुपरस्टार Rajinikanth का खिलाड़ियों के लिए खास संदेश
* धवन ने पूछा “कौन हैं हम”, टीम इंडिया ने कहा “चैंपियन्स”, VIDEO में देखें ड्रेसिंग रूम का जोरदार जश्न
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं