Ibrahim Zadran: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 42वां मुकाबला खेला जा रहा है. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इस मुकाबले में ऐतिहासिक कारनामा किया है. अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. हालांकि, इब्राहिम जादरान सिर्फ 15 रनों की पारी खेल पाए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
दरअसल, इब्राहिम जादरान विश्व कप के किसी एक संस्करण में 23 साल के होने से पहले सबसे अधिक मुकाबले बनाने वाले बल्लेबाजों कि लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने 1992 के संस्करण में 333 रन बनाए थे. इब्राहिम जादरान ने विश्व कप 2023 में 376 रन बनाए हैं और टीम का सफर अब लगभग इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है. इस लिस्ट में सचिन पहले स्थान पर हैं और पांचवें स्थान पर भी कायम है.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
सचिन तेंदुलकर ने 1992 सीजन में 283 रन बनाए थे, जबकि उन्होंने 1996 में 523 रन बनाए थे. वहीं लिस्ट में चौथे स्थान पर उपुल थरंगा हैं, जिन्होंने 2007 में 298 रन बनाए थे. इब्राहिम जादरान, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के बाद केवल तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 23 साल के होने से पहले विश्व कप के किसी एक संस्करण में 300 से अधिक रन बनाए हो.
23 साल की उम्र से पहले विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन
523 - सचिन तेंदुलकर (1996)
376 - इब्राहिम जादरान (2023)
333 - ब्रायन लारा (1992)
298 - उपुल थरंगा (2007)
283 - सचिन तेंदुलकर (1992)
282 - विराट कोहली (2011)
280 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2023)
बात अगर मैच की करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 244 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने 97 रन बनाए. उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया. अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 25, रहमत शाह ने 26, नूर अहमद ने 26 रनों की पारी खेली. वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए जेराल्ड कोएत्ज़ी ने 4 विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें: "इंग्लैंड टीम को ..", पाकिस्तान टीम कैसे पहुंचेगी सेमीफाइनल में, वसीम अकरम ने बताया अनोखा फॉर्मूला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं