विज्ञापन

पाकिस्तान पर तालिबान का ताबड़तोड़ वार, अफगानी सेना ने डूरंड लाइन के चेकपोस्ट पर किया कब्जा

अफगान-पाक सीमा पर संघर्ष तेज़ हो गया है. अफगान तालिबान ने शोराबक क्षेत्र में पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा और कई सैनिकों के मारे जाने का दावा किया, साथ ही हथियार भी जब्त किए. यह झड़पें पाकिस्तान के हालिया एयरस्ट्राइक्स और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद भड़कीं.

पाकिस्तान पर तालिबान का ताबड़तोड़ वार, अफगानी सेना ने डूरंड लाइन के चेकपोस्ट पर किया कब्जा
  • अफगान तालिबान ने डूरंड लाइन के शोराबक क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की चौकी पर कब्जा करने का दावा किया है.
  • तालिबान ने स्पिन बोल्डक और शोराबक में पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराकर हथियार और सैन्य सामग्री जब्त की है.
  • अफगान रक्षा मंत्रालय ने PAK चौकियों पर कब्जे और सैनिकों की मौत का बयान जारी किया लेकिन पुष्टि नहीं हुई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा (डूरंड लाइन) पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. चल रहे सीमा संघर्ष के बीच अफगान तालिबान ने पाकिस्तान सेना को बड़ा झटका दिया है और दावा किया है कि उन्होंने शोराबक क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को मार गिराकर एक अग्रिम चौकी पर कब्जा कर लिया है.

यह घटना उसी दौरान सामने आई जब सोशल मीडिया पर साझा ताजा फुटेज में पाकिस्तानी आर्मी की चौकियों पर रातभर चले ड्रोन और ग्राउंड स्ट्राइक दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- ईरान का दुबई में डबल अटैक! अमेरिकी सैनिकों की बिल्डिंग को ड्रोन से उड़ाया, ऑस्ट्रेलियाई बेस पर भी हमला

तालिबान के ताजा दावे

अफगान रक्षा अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने हाल के दिनों में सीमा पर कई चौकियों पर कब्जा करने के दावे किए हैं. TOLO न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबानी लड़ाकों ने स्पिन बोल्डक और शोराबक क्षेत्र में पाकिस्तानी सैन्य चौकियां अपने नियंत्रण में लेने का दावा किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया हमलों में तालिबान ने पाकिस्तानी हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री भी जब्त की है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने 26-27 फरवरी को जारी एक बयान में दावा किया था कि 19 पाकिस्तानी पोस्ट कब्जे में ले ली गईं, और 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने ईरान में जंग छेड़कर अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी?

हमलों पर क्या बोला पाकिस्तान 

पाकिस्तान ने तालिबान के दावों को बे-बुनियाद बताते हुए कहा कि उसकी चौकियां न तो कब्जा की गई हैं और न ही नुकसान पहुंचा है. इस्लामाबाद ने दावा किया कि उसने तालिबान ठिकानों पर तुरंत और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की है, जिससे अफगान पक्ष को भारी नुकसान हुआ है.

तनाव कैसे बढ़ा?

सीमा तनाव पिछले एक सप्ताह में लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान के हालिया एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में नागरिकों के हताहत होने की रिपोर्ट आई थी. इसके बाद अफगान तालिबान ने डूरंड लाइन पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमला शुरू किया, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया. मौजूदा स्थिति यह है कि दोनों देशों के बीच नियमित रूप से ड्रोन अटैक, मिसाइल फायरिंग और ग्राउंड क्लैश रिपोर्ट हो रहे हैं.

सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण

सीमा के स्पिन बोल्डक-शोराबक सेक्टर में लगातार गोलाबारी की वजह से दोनों ओर नागरिकों में भय का माहौल है. अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इसे 2021 के बाद सबसे गंभीर सीमा संकट बता रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com