वनडे क्रिकेट के सवर्कालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहे जाने वाले विंडीज के पू्र्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स ने भारतीय पूर्व कप्तान और World Cup 2023 में बल्ले से आग उगल रहे विराट कोहली (Virt Kohli) की जमकर तारीफ की है. दिग्गज बल्लेबाज ने ICC के लिए लिखे कालम में कहा कि मैं जारी विश्व कप का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं और मैं अभी तक हुए कुछ प्रदर्शन से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हूं. रिचर्ड्स ने भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के व्यक्तित्व और उनकी बल्लेबाजी के कई पहलुओं को लेकर काफी कुछ कहा है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
इस युवा को बताया असाधारण
बतौर बल्लेबाज मेगा टूर्नामेंट को देखना बहुत ही शानदार रहा है. और मुझ भरोसा है कि समूची दुनिया के फैंस इससे बेहतर कुछ नहीं देख सकते थे. रिचर्ड्स बोले कि कुछ पिच स्कोरिंग के लिए बहुत ही शानदार रही हैं और इस दौरान बहुत ही उच्च स्तरीय प्रदर्शन देखने को मिले हैं. एडेन मार्करम, ग्लेन मैक्सवे और क्विंटन डिकॉक के बल्ले से रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी देखने को मिली हैं. वहीं, युवा रवींद्र रचिन असाधारण दिखता है.
"विराट जैसा कोई नहीं"
रिचर्ड्स ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली दिखते हैं, लेकिन विराट कोहली इनमें सबसे ऊपर हैं. मैं विराट का बड़ा प्रशंसक हूं और पिछले काफी लंबे समय से उसकी बैटिंग देख रहा हूं. विराट ने लगातार अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि क्यों उन्हें सचिन तेंदुलकर की तरह सर्वकालिक सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार किया जा रहा है. World Cup 2023 से पहले विराट बहुत ही मुश्किल समय से गुजरे थे और कुछ लोग तो उन्हें टीम से हटाने की बात कह रहे थे.
'विराट का यह रूप देखना शानदार'
रिचर्ड्स ने कहा कि कोहली को समर्थन के लिए स्टॉफ और उस हर शख्स को श्रेय दिया जाना चाहिए, जिन्होंने इस दिग्गज बल्लेबाज का समर्थन किया. उनकी फॉर्म को लेकर काफी कुछ कहा गया था, लेकिन वह फिर से अपनी फॉर्म के चरम पर हैं. महान दिग्गज ने कहा कि यह देखना बहुत ही शानदार है कि एक क्रिकेटर इतने बुरे दौर से गुजरा और फिर वापसी करने के बाद इतना शानदार खेल रहा है. कहावत है कि योग्यता स्थायी होती है और फॉर्म अस्थायी और विराट ने निश्चित तौर पर ऐसा साबित किया है. मैं उनके लिए खुश हैं. वह बहुत ध्यानकेंद्रित दिखते हैं और इस खेल के लिए वह एक उपहार हैं. कुछ ही खिलाड़ी मानसिक मजबूत के मामले में कोहली की तरह हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं