भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा कुश्ती विवाद का ‘समाधान' हो जाएगा लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से यहां जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और एक नाबालिग सहित सात पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान हो जाएगा. पहलवानों ने काफी पदक जीते हैं और देश का नाम रोशन किया है. उम्मीद है कि इसका समाधान निकलेगा.''
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दो. मुझे नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है, मैंने सिर्फ अखबारों में पढ़ा है. खेल की दुनिया में, मुझे एक बात का अहसास हुआ कि आप उन चीजों के बारे में बात नहीं करते हैं जिनके बारे में आपको पूरी जानकारी नहीं है.''
टॉप इंडियन क्रिकेटर्स पर उठाए थे सवाल
इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए विनेश फोगाट ने देश के शीर्ष क्रिकेटरों पर तीखा हमला करते हुए पूछा था कि जब आप अक्सर सोशल मीडिया पर ओलंपिक या कॉमनवेल्थ जैसे खेलों में एथलीटों की उपलब्धियों पर टिप्पणी करते हैं तो वे इस मामले पर चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा, "पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है, लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं कह रहा. हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप हमारे पक्ष में बोलें, लेकिन कम से कम एक संदेश दें और कहें कि किसी भी खिलाड़ी के लिए न्याय होना चाहिए. यहीं दर्द होता है." मैं... चाहे वह क्रिकेटर्स हों, बैडमिंटन खिलाड़ी हों, एथलेटिक्स हों, बॉक्सिंग हों...सभी से यही कहना चाहती हूं."
उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं. क्रिकेटर्स हैं...अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान उन्होंने अपना समर्थन दिखाया. क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं." विनेश ने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या ये क्रिकेटरों और बाकी खिलाड़ियों के साथ कोई समझौते किए हुए हैं या उन्हें चुप रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं या वे 'सिस्टम'से डरते हैं.
--- ये भी पढ़ें ---
* "मुझ पर लगा जुर्माना उचित नहीं', रिपोर्ट के अनुसार विराट ने झड़प की जानकारी बीसीसीआई को दी
* DC vs RCB: कोहली ने बनाया "विराट रिकॉर्ड", बचपन के दोस्त से चल रही है टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं