- 1 मई को हुई थी विराट-गौतम की झड़प
- घटना पर प्रतिक्रियाओं का आना जारी है
- विराटज-गंभीर और नावेन की कटी थी मैच फीस
करीब हफ्ते भर पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में लखनऊ और आरसीबी (LSG vs RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में विराट (virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच झड़प पर चर्चा और प्रतिक्रिया अभी भी बनी हुई है. इस घटना के बाद इसमें शामिल तीनों ही खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन दुनिया भर के दिग्गज विवाद के लिए गौतम और विराट पर ही ज्यादा उंगली उठा रहे हैं. अब इस मामले से जुड़ी नयी खबर आ रही है. एक अग्रणी अखबार के अनुसार विराट कोहली ने बीसीसीआई को लेटर लिखकर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है.
SPECIAL STORIES:
DC vs RCB: कोहली ने बनाया "विराट रिकॉर्ड", बचपन के दोस्त से चल रही है टक्कर
राशिद की धुन पर झूमा गुजरात, साल भर में दुनिया की लीगों से इतनी मोटी कमायी करते हैं लेग स्पिनर
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के कुछ अधिकारियों को लिखे पत्र में विराट ने सौ फीसद मैच फीस काटे जाने को लेकर निराशा जाहिर की है. जानकारी के मुताबिक कोहली ने लिखा कि उन्होंने नावेन-उल-हक और गौतम गंभीर को कुछ भी नहीं कहा. घटना के बाद मैच रैफरी ने जहां गंभीर और विराट पर मैच फीस का सौ फीसद जुर्माना लगाया था, तो वहीं नावेद की पचास फीसदी फीस पर कैंची चली थी.
बहरहाल, विराट नहीं मानते उनका बर्ताव इस कड़े दंड के दायरे में आता था. उनके जुर्माने की रकम 1.25 करोड़ रुपये तक जा सकती है. हालांकि, कोहली को यह नुकसान नहीं वहन करना होगा क्योंकि मैदान पर किए अपराध के लिए आरसीबी की खिलाड़ियों की मैच फीस काटने की नीति नहीं है.
वैसे कोहली ने भले ही बीसीसीआई को लिखकर अपने बर्ताव को सही ठहराया हो, लेकिन घटना के इर्द-गिर्द मौजूद रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के अनुसार विराट का बर्ताव नावेन और मायर्स के प्रति ठीक नहीं था. यहां तक कि दूसरे छोर पर नावेन के साथ बैटिंग कर रहे अमित मिश्रा ने भी कोहली के बर्ताव की शिकायत अंपायरों से की थी. रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी के पेसर मोहम्मद सिराज की बाउंसरों और थ्रो से नावेन थोड़ा क्रुद्ध हो गए थे. कोहली ने बीसीसीआई अधिकारी को लिखे संदेश में कहा कि उन्होंने सिराज को नावेन को हिट करने के लिए नहीं कहा. उन्होंने सिराज से केवल बाउंसर मारने को कहा था.
ये भी पढें:
Virat Kohli ने बचपन में की थी भविष्यवाणी, सब कुछ हो गया सच, जानकर होगी हैरानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं