टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma on Dravid) ने हाल ही में कई विषयों पर डिटेल से बात की है. अब रोहित ने दिग्गज और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के सात बिताए गए तीन साल के कार्यकाल पर रोशनी डाली है. द्रविड़ के निर्देशन में ही भारत ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीता था. रोहित ने एक पत्रकार के साथ बातचीत में कहा, 'मैं राहुल भाई के बारे में हर बात जानता हूं. हमने तीन साल साथ-साथ काम किया. वह मेरे लिए बहुत ही स्पेशल हैं. उन्होंने ही मुझे मेरी पहली वनडे कैप प्रदान की थी. जब मैंने आयरलैंड में अपना डेब्यू किया, तो वह कप्तान थे. इसलिए मैं अपने जीवन में कभी भी वो खास पल नहीं भूल सकता.'
रोहित शर्मा तो फेयरवेल टेस्ट के हकदार थे, 'हिटमैन' के अजीबोगरीब संन्यास से हैरान है पूर्व क्रिकेटर
उन्होंने कहा कि राहुल भाई के साथ तीन साल काम करने के बाद मैं समझ सका कि किस तरह के इंसान हैं. इससे पहले हमने इतना नजदीक रहते हुए साथ काम नहीं किया था. जब वह खेलते थे, तो हमारे बीच ज्यादा बात नहीं होती थी क्योंकि उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर था. इसलिए तब उनसे बातचीत का कम ही मौका मिलता था. लेकिन अब मेरे पास उनकी सोचने की प्रक्रिया को समझने का मौका था. भारतीय क्रिकेट में उनका नाम शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल है और वह इसके पूर्ण हकदार है. लेकिन मेरे लिए मेरे लिए वह ऐसे थे, जैसा उन्होंने हमारे सामने खुद को प्रस्तुत किया. और इस बात ने मुझे बहुत ही ज्यादा प्रेरित किया है'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले कुछ समय से रोहित ने निस्वार्थ रूप से टीम इंडिया के लिए बहुत ही आक्रामक अंदाज में बैटिंग की थी. इस बात के लिए उनकी सभी दिग्गजों ने तारीफ की थी. रोहित ने कहा कि द्रविड़ के समर्थन से ही वह ऐसी बल्लेबाजी कर सके.
रोहित बोले, 'यह मेरा खेल था, लेकिन मुझे समर्थन की जरूरत थी और राहुल भाई से यह समर्थन मुझे मिला. उन्होंने कहा कि तुम समझदार और परिपक्व हो और अच्छी तरह जानते हो कि क्या कर रहे हो. मुझे तुम्हारे खेल में भरोसा है. जो भी तुम कर रहे हो,मैं समझता हूं कि तुम क्यों ऐसा कर रहे हो.यह तुम्हारी टीम है और मैं यहां तुम्हारे समर्थन के लिए हूं. मैं तुम्हें चुनौतियां दूंगा, तुमसे सवाल करूंगा, लेकिन यह तुम्हारी टीम है. तुम जैसे चाहते हो, वैसे टीम का नेतृत्व करो.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं