Rohit Sharma on KL Rahul: भारत के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma big Statement on KL Rahul) ने उस क्रिकेटर के बारे में बात की है जिसे वो विश्व क्रिकेट का 'क्राइसिस मैन'मानते हैं. रोहित ने पत्रकार विमल कुमार के साथ इंटरव्यू में उस खिलाड़ी के बारे में खुलासा किया है. हिट मैन ने विराट कोहली को नहीं बल्कि केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट का 'क्राइसिस मैन' करार दिया है. रोहित ने केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर बात की और कहा, " केएल राहुल बेहद ही कमाल के खिलाड़ी हैं. देखिए उनकी आलोचना होती है लेकिन वह इससे घबराते नहीं है, देखिए आलोचना झेलना एक स्पोर्ट्समैन के लाइफ में बहुत जरूरी होती है. बिना किसी आलोचना के आप आगे नहीं जा सकते हैं. ये मुझे भी पता है लेकिन यदि बिना किसी कारण का किसी की आलोचना की जाए यह ठीक नहीं है. मैं इसके खिलाफ हूं".
रोहित ने आगे कहा, " केएल राहुल के लिए जो बोलते हैं वह गलत है, आप बोलिए लेकिन आप बिना किसी कारण के कहते हैं तो ठीक नहीं है. मैं भी काफी सुनता हूं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आउट होता हूं, लेकिन ठीक है या बोले लेकिन सही बोलें, लेकिन अगर आप उस बातों पर रिएक्ट करते हैं तो आप समय बर्बाद करते हैं. आपको ऐसी बातों को लेकर ज्यादा नहीं सोचना होता है, आप अपना ही समय बर्बाद करते हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केएल राहुल मेरे लिए 'क्राइसिस मैन'- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने केएल राहुल को लेकर कहा, "KL राहुल पिछले दो से तीन सालों में मेरे लिए काफी अहम खिलाड़ी रहे हैं. मैं उसे 'क्राइसिस मैन' कहता हूं, क्योंकि कीपिंग करना है तो मैं करता हूं, इस बैटिंग क्रम पर बैटिंग करना है तो मैं करता हूं, वह मेरे लिए बड़े अहम खिलाड़ी हैं. जब भी टीम को उनकी जरूरत होती है तो वो हाथ खड़ा करके सबसे पहले सामने आते हैं. राहुल को छोड़ दो यार.. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और काफी आगे जाएगा."
यदि आप मैच हारते हैं तो पर्सनल रिकॉर्ड कोई मायने नहीं रखता- रोहित शर्मा
वहीं, रोहित शर्मा ने ये भी कहा कि, अब क्रिकेट में पर्सनल रिकॉर्ड कोई मायने नहीं रखता है, यदि आप मैच हारते हैं तो फिर व्यक्तिगत रिकॉर्ड , या व्यक्तिगत परफॉर्मेंस का कोई अर्थ नहीं होता है. अगर आप पूरे हद तक नहीं जाते हो और फाइनल नहीं जीतते हो तो फिर आपके ये रन कोई मायने नहीं रखते हैं, मैं 500 और 600 रन का क्या करुंगा. मेरे लिए अच्छा है लेकिन टीम के लिए अच्छा नहीं है न.इसलिए मैं हमेशा ऐसी पारी खेलना चाहता हूं कि जिससे टीम को जीत मिल सके."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं