AB de Villiers on Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई थी उसमें विराट कोहली का नाम था. हालांकि, विराट कोहली ने निजी कारणों के चलते सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. बीसीसीआई ने इस दौरान विराट कोहली के निजता का सम्मान करने के लिए कहा. विराट कोहली के नाम वापस लेने के बाद से ही पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज को लेकर तमाम तरह की अफवाहें चल रही हैं कि आखिर विराट कोहली ने सीरीज के शुरुआती मैचों से नाम क्यों वापस लिया. इसके अलावा इस बात को लेकर अभी कुछ स्पष्टता नहीं है कि विराट कोहली सीरीज के बाकी मैचों का हिस्सा होंगे या नहीं. वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली के साथ एबी डिविलियर्स ने बताया है कि आखिर विराट कोहली सीरीज के शुरुआती मैचों से क्यों बाहर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज में कहा,"विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है." विराट कोहली ने अपने रिलीज में आगे कहा,"विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं."
बीसीसीआई ने आगे कहा,"बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है और बोर्ड और टीम प्रबंधन ने स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है और टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए टीम के बाकी सदस्यों की क्षमताओं पर भरोसा है. बीसीसीआई मीडिया और फैंस से अनुरोध करता है कि वे इस दौरान विराट कोहली की निजता का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों की प्रकृति पर अटकलें लगाने से बचें. ध्यान भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन पर रहना चाहिए क्योंकि वे टेस्ट सीरीज में आगामी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं."
वहीं अब विराट कोहली के दोस्त और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व साथी एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को लेकर खुलासा किया है कि पूर्व कप्तान दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. एबी डिविलियर्स ने अपने यू-ट्यूब पर लाइव के दौरान कहा,"मुझे बस इतना पता है कि वह ठीक है. वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहा है, यही कारण है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहा है. मैं किसी और चीज की पुष्टि नहीं करने जा रहा हूं. मैं उसे वापस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. वह ठीक है, वह खुश है."
डिविलियर्स ने आगे कहा,"मुझे बस यह देखने दीजिए कि उन्होंने क्या कहा. मैं बस आपको कम से कम थोड़ा सा प्यार देना चाहता हूं. तो मैंने उसे लिखा 'कुछ समय से आपसे मिलना चाहता था बिस्कुट. आप कैसे हैं? उसने कहा, 'अभी मुझे अपने परिवार के साथ रहने की जरूरत है. फिर मैंने कहा कि मैं अच्छा कर रहा हूं."
डिविलियर्स ने आगे बताया,"हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है. हां, यह परिवार का समय है और चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. यदि आप खुद के प्रति सच्चे और सच्चे नहीं हैं, तो आप इस बात का ध्यान नहीं रखते कि आप यहां किस लिए हैं. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते. हां, हम उन्हें मिस करते हैं, लेकिन उन्होंने सही फैसला लिया है."
यह भी पढ़ें: Video: 'कैसे खेलूं इसे' बुमराह की गेंद बेन स्टोक्स के लिए बनी अबूझ पहेली, आउट होते ही बल्ला छोड़ा, दिया ऐसा रिएक्शन
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "उनकी अगली पारी अच्छी नहीं होगी तो..." आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर दी 'वार्निंग'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं