Aakash Chopra Warning for on Shubman Gill and Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के लिए समय तेजी से जा रहा है और युवा बल्लेबाजी जोड़ी के लिए चीजें खराब होने से पहले दोनों के पास एक और पारी बाकी है. भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच की पहली पारी में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर एक बार फिर फ्लॉप हुए हैं. शुभमन गिल दूसरे मैच के पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद 34 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर 27 रन बनाने में सफल हुए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर कहा,"गिल और अय्यर के लिए समय बहुत तेजी से निकल रहा है. उनके पास एक और पारी है और मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि वे रन बनाएंगे क्योंकि अगर उनकी अगली पारी अच्छी नहीं होगी तो उन दोनों के लिए समस्याएं गंभीर हो जाएंगी." आकाश चोपड़ा ने गिल को लेकर आगे कहा,"शुभमन गिल, शुरुआत मिल गई थी. एक बार फिर अग्रेसिव अंदाज में शुरुआत में खेले जरुर थे, लेकिन उसके बाद जेम्स एंडरसन के दो ओवर में तीन किनारे लगे, तीसरा किनारा स्पिल में कैरी करता है और वो आउट हो जाते हैं. यह पर्याप्त नहीं होगा."
आकाश चोपड़ा ने अय्यर को लेकर कहा,"मैं कहूंगा कि उनका अस्त परफॉर्मेंस था क्योंकि जिस तरह से वो हिल डुल रहे थे, वो बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस नहीं दे रहा था, अमूमन आप तेज गेंदबाज के सामने टेस्ट क्रिकेट में ऐसे नहीं हिलते-डुलते. पर वो बहुत ज्यादा हिल-डुल रहे थे. हालांकि, शॉट बॉल में उतनी ताकत ही नहीं थी गति ही नहीं थी. और आखिरकार वो आउट होते हैं कह सकते हैं कि बॉल थोड़ा नीचे रही तो वो अनलकी रहे पर वो क्रीज पर टीके नहीं थे."
इससे पहले आकाश चोपड़ा ने अय्यर और गिल को लेकर कहा था,"गिल और अय्यर का फॉर्म काफी साधारण रहा है. पिछली 11 पारियां देखीं तो दोनों के एक भी 50 नहीं हैं और बहुत साधारण प्रदर्शन रहा है और उनका मौजूदा टेस्ट करियर काफी पतले धागे पर चल रहा है."
पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद से गिल ने 12 पारियों में 18.81 की खराब औसत से सिर्फ 207 रन बनाए हैं, जिसमें 36 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गिल ने सात टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 22.30 की औसत से सिर्फ 223 रन बनाए हैं, जिसमें 47 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत के बाद अय्यर भी फ्लॉप हो गए हैं. अपने पिछले सात टेस्ट और 11 पारियों में उन्होंने 15.80 की औसत से सिर्फ 158 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 35 है.
मैच की बात करें तो भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए थे. टीम इंडिया दूसरे दिन अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 60 रन ही जोड़ पाई और पूरी टीम 396 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत के लिए यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी में 209 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में जैक क्रॉली की पारी के दम पर 253 रन बनाने में सफल हुई.
यह भी पढ़ें: Video: श्रेयस अय्यर का हैरतअंजेग कारनामा, 14 मीटर तक भागकर लपक चौंकाने वाला कैच, गेंदबाज को भी नहीं हुआ यकीन
यह भी पढ़ें: Video: 'कैसे खेलूं इसे' बुमराह की गेंद बेन स्टोक्स के लिए बनी अबूझ पहेली, आउट होते ही बल्ला छोड़ा, दिया ऐसा रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं