विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस छोड़ दी ? यादव ने दिया बड़ा इशारा

सूर्यकुमार यादव की दुनिया हाल ही में बहुत तेजी से बदली है. कप्तान का टी20 टीम से भी पत्ता साफ हो गया, तो अब मुंबई इंडियंस को लेकर भी संकेत अच्छे नहीं हैं

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस छोड़ दी ? यादव ने दिया बड़ा इशारा
हालिया समय में सूर्यकुमार यादव की दुनिया पूरी तरह बदल गई है

Suryakumar Kumar Yadav: क्रिकेट में धूप-छांव तेजी से घर बदलती हैं! इस समय धूप श्रेयस अय्यर की छत पर खिली हुई है, तो वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के घर शाम का अंधियाार सा छा गया है. तीन महीने पहले ही यादव ने अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन अब वह न ही कप्तान हैं और न ही टीम का हिस्सा, तो वहीं अब जो नई खबर आ रही है, वो चौंकाती तो है, लेकिन ज्यादा नहीं. ऐसा लगता है कि सूर्यकुमार यादव का सफर मुंबई इंडियंस के लिए भी खत्म हो गया है. और पूर्व कप्तान ने इसे लेकर बड़ा इशारा देते हुए  सोमवार सुबह शायद इंडिंयस के साथ भी रिश्ता खत्म कर कर लिया. सोमवार सुबह सूर्यकुमार के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक भी तस्वीर या जिक्र ढूंढने के लिए संघर्ष करते दिखे. इससे फ्रेंचाइजी से उनके संभावित बाहर होने को लेकर तीव्र अटकलें तेज हो गईं.

सूर्यकुमार 2018 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स से इस टीम में शामिल हुए थे. इन 8 सालों में वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टीम की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बन गए थे, लेकिन एक बेहद खराब 2026 सीजन ने प्रबंधन को वैकल्पिक विकल्पों पर विचार करने पर मजबूर कर दिया है . जब सूर्यकुमार यादव द्वारा फॉलो किए गए 

जब सूर्यकुमार जिन अकाउंट्स को फॉलो कर रहे हैं, की पड़ताल की गई है, तो मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या के अकाउंट नहीं मिल सके. सूर्यकुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमआई (MI) टीम की एकमात्र तस्वीर वह थी जिसमें वह भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गजों, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे थे. सूर्यकुमार ने आईपीएल 2026 अभियान में मुंबई के लिए 20.77 की औसत से केवल 270 रन बनाए। वह केवल दो अर्धशतक ही बना सके क्योंकि एमआई दस टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही.

सूर्यकुमार यादव का स्काईफॉल 

जब से भारत की टी20आई टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल करने के फैसले की घोषणा की गई है, तब से प्रतिक्रियाएं बहुत तेजी से और भारी मात्रा में आ रही हैं. भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है. अश्विन ने कहा कि वह उस निराशा को समझ सकते हैं जो सूर्यकुमार टीम से बाहर किए जाने के बाद महसूस कर रहे होंगे. अश्विन ने क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा,  'देखिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही दिलचस्प मिसाल है. मैं खुद को सूर्यकुमार यादव की जगह पर रखना चाहता हूं और एक पल के लिए सोचना चाहता हूँ कि वह इस समय कैसा महसूस कर रहे होंगे. मुझे यकीन है कि हर खिलाड़ी को टीम से बाहर किए जाने पर दुखी होने का पूरा अधिकार है.' और अगर वह इसके बारे में बुरा महसूस कर रहे हैं तो यह बिल्कुल जायज है. 

पूर्व भारतीय स्पिनर ने आगे कहा, लेकिन जिस तरह से यह पूरा काम किया गया है, वह मुझे थोड़ा आशंकित (चिंतित) करता है क्योंकि  मैं सोच रहा हूँ, 'ठीक है... मैं खुद को सूर्या की जगह पर रख रहा हूं और इसके बारे में सोच रहा हूं. निश्चित रूप से, पिछले 15 से 18 महीनों या जो भी समय रहा हो, मेरी बल्लेबाजी फॉर्म ने मुझे निराश किया है. मैं उस सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं रहा हू, जिसमें मैं हो सकता था, लेकिन फिर भी मैंने देश के लिए टी20 विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की.' उन्होंने आगे कहा, "एक बल्लेबाज के रूप में उनका विश्व कप सबसे बेहतरीन नहीं रहा, लेकिन निश्चित रूप से, टीम के बाकी सभी लोगों—कोच, उप-कप्तान, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज—की तरह ही, वह भी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कप्तान रहे हैं, है ना? उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।"


यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव ने गंवा दिया आखिरी मौका? यह बन सकता था टर्निंग प्वाइंट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com