विज्ञापन

'जरूरत पड़ने पर हमेशा तैयार', कौन हैं हैरी केन? जो जरूरत पड़ने पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी करने की कर रहे हैं बात

ग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने बेन स्टोक्स मुद्दे पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है जरूरत पड़ने पर हमेशा तैयार @englandcricket और @RCBTweets.

'जरूरत पड़ने पर हमेशा तैयार', कौन हैं हैरी केन? जो जरूरत पड़ने पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी करने की कर रहे हैं बात
हैरी केन ने बेन स्टोक्स पर कसा तंज?
X (ट्विटर) | एएफपी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल मचा हुआ है. जारी उठापटक के बीच इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन (Harry Kane) का एक पोस्ट सुर्खियों में आ गया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने क्रिकेट से मुंह नहीं मोड़ा है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम में चल रहे विवाद पर लगातार उनकी नजर बनी हुई है. विशेष तौर पर टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के मुद्दे पर. हाल ही में स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद एक नाइट क्लब में चले गए थे. जहां वह एक विवाद में भी फंस गए. उसके बाद से इंग्लैंड बोर्ड और अन्य दूसरी एजेंसियां पूरे मामले की तहकीकात कर रही हैं. जहां से ऐसी खबरें उड़ती हुई आ रही हैं कि टीम के मौजूदा प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है. यहीं उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है. खबरें तो यह भी सामने आ रही हैं कि इस पूरे मुद्दे के सामने आने के बाद इंग्लैंड के कप्तान खुद ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार बनाने लगे हैं. 

केन ने स्टोक्स पर कसा तंज 

चल रहे इस उठापटक के बीच हैरी केन ने स्टोक्स के ऊपर तंज कसा है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जरूरत पड़ने पर हमेशा तैयार @englandcricket और @RCBTweets'. मजेदार जो बाद है. वह यह है कि इस पोस्ट में हैरी क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है. 

केन के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग स्टोक्स के प्रति कटाक्ष के रूप में देख रहे हैं. @RathoreRJ37 नाम की महिला फैन ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, 'बेन स्टोक्स और एंड्रयू फ्लिंटॉफ दोनों ही बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. मगर इनके साथ पूरे करियर में अनुशासन संबंधी समस्याएं रहीं. शराब ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ का करियर खत्म कर दिया और बेन स्टोक्स का करियर भी लग रहा है.'

@fcfsports1 ने लिखा, 'खैर, आपने जब पूछ ही लिया है, तो सोचा आपको बता दूं कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम एक नए टेस्ट कप्तान की तलाश में है. अगर आप इच्छुक हैं तो!'

@nalinishabi3i नाम की महिला खेल प्रेमी ने लिखा है, 'इंग्लैंड टेस्ट टीम को कप्तान की जरूरत है.'

नवीनतम विवाद में फंसी है इंग्लिश टीम 

ये कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज के दौरान भी खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी. जहां उनपर आरोप लगा था कि उन्होंने शराब पी थी. अब दोबारा आए इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

यह भी पढ़ें- अगला धोनी नहीं, एकमात्र संजू, जब 'गुरु' गंभीर ने शशि थरूर के सामने सैमसन को लेकर कर दी थी भविष्यवाणी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Benjamin Andrew Stokes, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com