विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2022

Latest ODI Ranking में हरमनप्रीत, स्मति मंधाना को हुआ फायदा, देखें टॉप 10

Latest ODI Ranking: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC Ranking) की मंगलवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग (Latest ODI Ranking) में एक-एक स्थान का सुधार किया है

Latest ODI Ranking में हरमनप्रीत, स्मति मंधाना को हुआ फायदा, देखें टॉप 10
ODI रैंकिंग में स्मृति मंधाना को हुआ फायदा

Latest ODI Ranking: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC Ranking) की मंगलवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग (Latest ODI Ranking) में एक-एक स्थान का सुधार किया है. हरमनप्रीत बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर है जबकि मंधाना नौवें स्थान के साथ इसमें शीर्ष भारतीय है.

तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में हरमनप्रीत ने 59.50 की औसत से 119 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटक कर भारतीय टीम को श्रृंखला में 3-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी. मंधाना ने इस श्रृंखला में 52 के औसत से रन बनाये। उन्होंने इस दौरान एक शतक भी जड़ा.

रैंकिंग सूची में आगे बढ़ने वाली अन्य भारतीय बल्लेबाजों में शेफाली वर्मा (तीन स्थान ऊपर 33वें), यास्तिका भाटिया (एक स्थान ऊपर 45वें) और गेंदबाजी-ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर (आठ स्थान ऊपर 53वें स्थान पर) शामिल हैं. गेंदबाजों में राजेश्वरी गायकवाड़ तीन स्थान के सुधार के साथ संयुक्त नौवें जबकि मेघना सिंह दो स्थान के सुधार के साथ 43वें और वस्त्राकर दो स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 48वें स्थान पर पहुंच गयी.

इस दौरे पर टीम में जगह नहीं पाने वाली अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में अपने छठे स्थान पर बनी हुई हैं. बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और इंग्लैंड की नताली स्किवर शीर्ष दो स्थानों पर हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और दक्षिण अफ्रीकी शबनीम इस्माइल गेंदबाजी रैंकिंग में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं.

* श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत से बदला WTC Points Table का पूरा समीकरण, ऑस्ट्रेलिया-भारत को हुआ भारी नुकसान 

सचिन ने फैंस से टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय XI चुनने को कहा, मास्टर ब्लास्टर ने चुने ये 6 खिलाड़ी

दिनेश चांदीमल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कमाल करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने  

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur Bhullar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com