UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की हाल ही में जारी की गई थी. NTA ने कुल 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. हालांकि तीन विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की गई. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बाद में एक नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा था कि यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम कुल 87 विषयों के लिए आयोजित किया गया था. लेकिन 3 विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर की परीक्षा रद्द कर दी गई है. अब तीन विषयों के लिए री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को होगा. यूजीसी नेट के तीन पेपर कैंसिल होने के बाद अब बाकी सब्जेक्ट्स को लेकर भी उम्मीदवार आरोप लगा रहे हैं. एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों का दावा है कि कई सवालों के जवाब गलत हैं.
14 से 15 सवाल गलत होने का दावा
उम्मीदवारों का कहना है कि 14 से 15 सवाल गलत हैं. इसके लिए उन्हें 3 हजार रुपये तक खर्च करने पड़े. दरअसल किसी सवाल की आपत्ति दर्ज करते हुए फीस भरने होती है, जो कि प्रति विषय 200 रुपये रखी गई है. यानी उम्मीदवारों को हर एक आपत्ति के लिए 200 रुपये देने पड़े हैं. हालांकि किसी सवाल पर दर्ज की गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ये पैसे वापस कर दिए जाते हैं. इतना ही नहीं नियमों के हिसाब से उम्मीदवारों की तरफ से जिन सवालों पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है, अगर वो सही साबित होती है. तो उस सवाल को क्वेश्चन पेपर से हटा दिया जाता है. साथ ही एग्जाम में बैठे हर उम्मीदवार को ग्रेस मार्क्स मिल भी दिए जाते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि अगर कई सवाल गलत निकलते हैं, तो उम्मीदवारों को उनके ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं.
कैसे तय होता है कौन सा सवाल हटेगा?
उम्मीदवारों की आपत्तियों दर्ज करनावे के बाद उनकी समीक्षा की जाती है. ये समीक्षा एक कमेटी की और से की जाती है. इस दौरान विषय विशेषज्ञ प्रश्न और उसके विकल्पों की जांच करते हैं, अगर किसी प्रश्न में गलती मिलती है, तो NTA उस पर एक्शन लेती है. उसे हटा दिया जाता है. बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाती है, फाइनल आंसर के आधार पर ही उम्मीदवारों के नंबर दी जाते हैं. NTA की आधिकारिक फाइनल आंसर जारी की जाएगी.
कब जारी होगी फाइनल आंसर की
NTA ने जिन 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. उनकी फाइनल आंसर की कुछ ही हफ्तों में जारी कर दी जाएगी. फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट जारी करने की भी उम्मीद है. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि उम्मीदवारों की और से दर्ज की गई आपत्ति सही साबित होती है कि नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं