भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली पूरी तैयारी में जुट गए हैं. कोहली का नेट्स में जमकर बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में विराट कोहली नेट्स के भीतर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की धार तेज करते नजर आ रहे हैं. कोहली के फुटवर्क, टाइमिंग और शॉट्स को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और सीरीज में बड़ी पारियों की उम्मीद कर रहे हैं. 37 वर्षीय स्टार बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय बैटिंग ऑर्डर की सबसे बड़ी ताकत होंगे, ऐसे में उनका यह अभ्यास सत्र टीम इंडिया के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने खुशी-खुशी पैपराजी (फोटोग्राफरों) के लिए पोज दिया. अपनी कार की ओर जाने से पहले, उन्होंने पैपराजी के साथ एक मजेदार पल भी बिताया और उनसे पूछा, 'और कितनी देर रुकूं?' फोटोग्राफरों ने पोज देने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा, जिसके जवाब में क्रिकेटर ने हाथ हिलाकर और थंब्स-अप दिखाकर विदा ली.
यहां देखें विराट कोहली की तैयारी का वीडियो
King Kohli in nets. https://t.co/u6uD4jxzSm
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2026
वहीं, क्रिकेट की बात करें तो इस साल नौ वनडे मैचों की नौ पारियों में कोहली ने 69.00 की औसत और 117.94 के स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए हैं. इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 139* रहा है.
कोहली के नाम तीन पारियों में 168 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में उन्होंने तीन पारियों में 168 रन बनाए. इसमें पहले मैच में 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई 88 गेंदों में 139* रनों की तूफानी पारी भी शामिल थी. कोहली वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 58.78 की औसत से 15,109 रन हैं। उनके नाम 55 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है.
यह भी पढ़ें- 'मैं मरने वाला हूं...,' सालों बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार का छलका दर्द, सुनाई सबसे डरावनी आपबीती
यह भी पढ़ें- मुंबई को लगा जोरदार झटका, जिस स्टार ऑलराउंडर की वापसी का था इंतजार, उस पर फिर लगा ब्रेक
यह भी पढ़ें- 10 का था नियम, फेंक दिए 11 ओवर, अंडर-19 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ इस टीम ने कर दिया खेल, अब कोच ने की शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं