Who is Nitish Kumar Reddy: आईपीएल 2024 में अनकैप्ड खिलाड़ियों ने धमाल मचा रखा है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जहां रियान पराग लगातार अपनी टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं वहीं चेन्नई की तरफ से तुषार देशपांडे, मुंबई की तरफ नेहल वढेरा, पंजाब की तरफ से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा जैसे खिलाड़ी गदर मचा रहे हैं. हालांकि, इन खिलाड़ियों के अलवा एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसने अपनी उम्दा खेल से हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को कड़ी चुनौती देनी शुरू कर दी है.
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सा खिलाड़ी जो हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे स्टार खिलाड़ियों को चुनौती पेश कर रहा है. तो यह कोई और नहीं सनराइजर्स हैदराबाद के 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी हैं. रेड्डी ने जारी सीजन में अपनी ऑलराउंड खेल से हर किसी को दीवाना बना रखा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीतीश रेड्डी भी पंड्या और दुबे की तरह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. जारी टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी टीम के लिए अबतक कुल 7 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 6 पारियों में 54.75 की औसत से 219 रन निकले हैं. रेड्डी के बल्ले से इस बीच 2 अर्धशतक भी निकले हैं. यहां उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 76 रन है. जारी टूर्नामेंट में वह 154.22 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक रहे हैं.
वहीं उनकी गेंदबाजी के बारे में बात करें तो उन्होंने 7 मैच की 4 पारियों में गेंदबाजी की है. इस बीच उनको 23.33 की औसत से 3 सफलता हाथ लगी है. रेड्डी की यह प्रतिभा कौशल दिखाती है कि भविष्य में वह अपने खेल पर काम करते हैं तो हार्दिक और शिवम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.
नीतीश कुमार रेड्डी का घरेलू क्रिकेट करियरबात करें रेड्डी के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो यहां उनका प्रदर्शन अबतक काफी शानदार रहा है. रेड्डी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 28 पारियों में 20.96 की औसत से 566 रन निकले हैं.
वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 22 मैच खेलते हुए 15 पारियों में 36.63 की औसत से 403 और टी20 में 14 मैच खेलते हुए 10 पारियों में 38.87 की औसत से 311 रन बनाए हैं.
रेड्डी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उनके बल्ले से लिस्ट ए में 4 और टी20 में 2 अर्धशतक निकले हैं.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52, लिस्ट ए में 14 और टी20 में 3 विकेट दर्ज है.
यह भी पढ़ें- सचिन, सौरव, कोहली नहीं, शाहरुख खान के घर में इस खिलाड़ी की है खास इज्जत, बताया KKR का कौन है जय-वीरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं