विज्ञापन

क्या CSK में जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? 'कुंग फू पंड्या' के रहस्यमयी पोस्ट से मची खलबली, 'धोनी' एंगल आया सामने

हार्दिक पंड्या के एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या वह अगले सीजन में CSK की तरफ से शिरकत करने वाले हैं.

क्या CSK में जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? 'कुंग फू पंड्या' के रहस्यमयी पोस्ट से मची खलबली, 'धोनी' एंगल आया सामने
Hardik Pandya and MS Dhoni
  • मुंबई इंडियंस का आईपीएल के 19वें सीजन में प्रदर्शन खराब रहा और टीम नौवें स्थान पर समाप्त हुई.
  • टीम में मनमुटाव की खबरें आईं, खासकर हार्दिक पंड्या के व्यवहार को लेकर खिलाड़ियों में असंतोष था.
  • हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें फैंस ने सीएसके से जुड़ने की संभावनाएं जताईं.

आईपीएल के 19वें सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम का बोरिया-बिस्तर बंध चुका है. फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि पिछली नाकामियों को भुलाते हुए इस बार टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. मगर इस साल तो टीम का प्रदर्शन और बुरा रहा. यहीं नहीं पूरे सीजन टीम के अंदर से मनमुटाव की खबरें भी सामने आती रहीं. बताया जा रहा था कि हार्दिक पंड्या के व्यवहार से कई खिलाड़ी खुश नहीं थे. जिसका टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा. परिणाम ये रहा कि टीम ने नौवें स्थान पर रहते हुए अपने सफर का अंत किया है.

जारी उठापठक के बीच अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एमआई के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या अगले साल येलो जर्सी यानी कि सीएसके की तरफ से शिरकत हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, इसक खबर की पुष्टि मुंबई इंडियंस या किसी खिलाड़ी की तरफ से नहीं की गई है, बल्कि पंड्या के एक पोस्ट को देखकर फैंस कर रहे हैं. 32 वर्षीय पंड्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर साझा की है. जहां अपने लैपटॉप में वह कोई फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं . 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @X

क्रिकेट प्रेमियों को यहां तक तो सबकुछ सही लगा. मगर स्टोरी में उन्हें एक नोटबुक के साथ पेन और मोबाइल फोन पर '07:07' देखने को मिला. जिसके बाद उन्होंने तर्क लगाना शुरु कर दिया और इस पोस्ट को एमएस धोनी के साथ जोड़ने लगे. क्योंकि धोनी का जर्सी नंबर भी सात है. प्रशंसकों के एक वर्ग का मानना है कि भविष्य में पंड्या सीएसके के साथ जुड़ सकते हैं. एमआई या हार्दिक की तरफ से फिलहाल इस तस्वीर या उसके आसपास की चर्चा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

कीरोन पोलार्ड का बयान 

मुंबई इंडियंस के खस्ता हालात के बाद कीरोन पोलार्ड ने हार्दिक के भविष्य पर अपना विचार साझा किया था. उन्होंने उस दौरान बताया था कि हार्दिक के भविष्य को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा, 'अभी इस बारे में बात करने का सहीं समय और स्थान नहीं है. ये सभी चीजें भावनात्मक निर्णय होंगी. इसमें हर पहलू पर विचार करना होगा कि क्या आवश्यक है.'

यह भी पढ़ें- कौन से हैं वो 3 खिलाड़ी? जिनकी वजह से अक्षर पटेल को लगता है IPL 2026 की चैंपियन बनेगी SRH

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com