Axar Patel Big Statement: आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के लीग चरण का समापन हो चुका है. लीग चरण का आखिरी मुकाबला बीते रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां दिल्ली की टीम 40 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली जीत के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) काफी उत्साहित नजर आए. यहीं नहीं प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चारों टीमों के खिलाफ उन्होंने अपना विचार भी साझा किया. उनसे जब पूछा गया कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे मजबूत टीम कौन सी है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का नाम लिया.
अक्षर पटेल का जवाब
मैच प्रजेंटेशन के दौरान सवाल का जवाब देते हुए अक्षर पटेल ने कहा, 'जिन चार टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. उसमें एसआरएच की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है. उनके टॉप थ्री के बल्लेबाज जब लय में होते हैं और रन बनाते हैं तो वह टीम काफी खतरनाक हो जाती है.'
बेहद विध्वंसक है एसआरएच की टॉप थ्री
अक्षर पटेल ने एसआरएच के जिन टॉप थ्री बल्लेबाजों के बारे में बात की है. वह अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन हैं. इस तिकड़ी की विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. इनका बल्ला चलता है तो विपक्षी टीम का हाल बेहाल हो जाता है.
जारी सीजन में भी धूम मचा रही है एसआरएच की टॉप तिकड़ी
जारी सीजन में भी एसआरएच की टॉप तिकड़ी जमकर चमक बिखेर रही है. उनके उम्दा प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईशान किशन (569) और अभिषेक शर्मा (563) लीग चरण की समाप्ति के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठवें और सातवें पायदान पर काबिज हैं. वहीं ट्रेविस हेड 393 रनों के साथ 21 स्थान पर स्थित हैं.
यह भी पढ़ें- KKR vs DC: अजिंक्य रहाणे की फिफ्टी भी केकेआर के नहीं आई काम, दिल्ली ने 40 रनों से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं