Harbhajan Singh Big Statement: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण पाकिस्तान में खेला जाना है. हालांकि, भारतीय टीम का वहां जाना कंफर्म नजर नहीं आ रहा है. खिलाड़ियों के वहां न जाने की मुख्य वजह वहां के बूरे हालात हैं. पाकिस्तान में आए दिन हमले होते रहते हैं. यही वजह है कि बोर्ड भी खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से कतरा रही है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर चल रहे उठापटक के बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे पहले है. इसलिए भारतीय टीम को वहां नहीं जाना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत पाकिस्तान क्यों जाए क्रिकेट खेलने के लिए वहां कभी भी बम फट सकते हैं - हरभजन सिंह
— Tanmay srivastav (लाला जी) (@Tanmay807676) July 26, 2024
BCCI का फैसला बहुत अच्छा रहा
कारगिल विजय का मातम ख़त्म नहीं हुआ था तभी हरभजन ने शांति दूतों को एक और चोट देदी 😂#PakistanCricket #Kargil | FIRST HALF | USPS pic.twitter.com/m6GqZKnfAE
44 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का कहना है, ''देखिए भारत क्यों जाए, पाकिस्तान क्यों जाए भारत. भारतीय टीम वहां क्यों जाए. आप मुझे एक जवाब दे दीजिए. क्योंकि वहां सेफ्टी के कंसर्न हैं.''
भज्जी के मुताबिक पाकिस्तान में हालात ऐसे हैं कि वहां लगभग हर दिन घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने कहा, ''अगर आप देखेंगे वहां खुद उनके हालात ऐसे हैं कि आए दिन कुछ न कुछ वारदात होते रहते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि वहां जाना सुरक्षा के लिहाज से सही नही है.''
'टर्बनेटर' ने अपनी बात को आगे बढ़ाते ही कहा, ''बीसीसीआई की तरफ से लिया गया स्टैंड पूरी तरह से सही है. खिलाड़ियों के सेफ्टी से ऊपर कुछ नहीं है. बीसीसीआई ने बिल्कुल सही स्टैंड लिया है. मैं उसको सपोर्ट करता हूं.''
यह भी पढ़ें- 5 मैच में 5 अर्धशतक, नहीं थम रहा ट्रेविस हेड के छक्के-चौकों की बारिश, मैक्सवेल ने भी मचाया गदर, जीत गई टीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं