आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए. गुजरात की लगातार पांचवी जीत थी और इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है. गुजरात के ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया. साथ ही उन्होंने प्वॉइंट टेबल में टॉप पर आने के बाद कहा कि गुजरात किसी खास तरह स्टाइल या ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलती है. गिल ने बताया कि उनकी टीम विकेट को देखकर, परिस्थितियों के अंदाज से क्रिकेट खेलना चाहती हैं.
हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद प्लेऑफ के करीब पहुंचने पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,"जैसा आपने टॉस के दौरान कहा गया था, पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने अच्छा किया है, और यह हमारे लिए काफी अच्छा रहा. लेकिन मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी बॉलिंग की. इस तरह के विकेट पर 170, हम हमेशा जानते थे कि यह मुश्किल होने वाला है. अगर हम अच्छी बॉलिंग करते हैं, तो हम हमेशा गेम में रहेंगे."
क्या गुजरात कोई खास टारगेट लेकर चली थी, इस पर गिल ने कहा,"हमने बात की थी, अगर हम 160-170 के करीब पहुंचते हैं, तो मुझे लगता है कि यह होगा.. यह उनके लिए आसान नहीं होगा, खासकर हमारे बॉलिंग अटैक को देखते हुए. तो बीच में यही बातचीत हुई." साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की तारीफ करते हुए गिल ने कहा,"मुझे लगता है कि दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की. उनके बिना 170 तक पहुंचना मुश्किल था. साथ ही, जिस तरह से हमने पावरप्ले में बॉलिंग की, हम पावरप्ले में काफी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं. तो, हमारे दोनों बॉलर्स को शाबाशी"
अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचने पर गिल ने कहा,"यह सब लगातार अच्छा खेलने की वजह से संभव हो सका. हम उस तरह की टीम नहीं हैं जो किसी खास स्टाइल या ब्रांड का क्रिकेट खेलती हो. हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो विकेट को देखे, कंडीशन का अंदाजा लगाए और उसके मुताबिक खेले." जेसन होल्डर पर गिल ने कहा,"वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी है, और जिस तरह की लेंथ पर वह हिट कर रहे है, वह हमारे लिए शानदार है. होल्डर ने लगभग हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी की है. इस मौसम में यह आसान नहीं है, लेकिन वह हमारे लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं."
मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के 61 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की मदद से गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे. 169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी बिखर गई. टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई और 82 रन से मैच हार गई. गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 और जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. सिराज और राशिद को 1-1 विकेट मिला. रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Equation: गुजरात की जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के किस टीम के कितने चांस, RCB को हुआ नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं