Shashank Singh revelation on Iyer's missed century: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBSK) के बीच खेले गए मुकाबले में तब करोड़ों फैंस हैरान रह गए जब पंजाब किंग्स की बैटिंग के दौरान छोटी, लेकिन शानदार पारी खेलने वाले शशांक सिंह ने दूसरे छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को तब मौका नहीं दिया, जब वह पिछले ही ओवर की समाप्ति के बाद नॉन-स्ट्राइक छोर पर 97 रन बनाकर नाबाद थे. लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो श्रेयस अय्यर 97 के निजी स्कोर पर ही अटके रह गए क्योंकि उन्हें आखिरी ओवर में एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली. इस वाक्ये से खास तौर पर अय्यर के फैंस तो बहुत ही ज्यादा खफा हो गए क्योंकि पंजाब कप्तान का शतक तो नहीं ही बना, बल्कि साथ ही वह रिकॉर्ड (Iyer misses record) भी बनाने से चूक गए. बहरहाल, पारी खत्म होने के बाद इंटरवेल में प्रसारक से बातचीत में शशांक सिंह ने खुलासा किया कि ऐसा क्यों हुआ. शशांक ने कहा, 'आखिरी ओवर से पहले अय्यर ने मुझसे कहा कि मेरे शतक की परवाह न करते हुए मैं अपने शॉट खेलने पर ध्यान दूं.' शशांक सिंह ने 16 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों से बिना आउट हुए 44 रन बनाए. उनका भी योगदान था कि पंजाब कोटे के ओवरों में 5 विकेट पर 243 रन तक पहुंचने में सफल रहा.
यह भी पढ़ें:
GT vs PBKS: "मैक्सेवल आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा...", सोशल मीडिया का गुस्सा बुरी तरह फूटा
शशांक ने कहा, 'यह बहुत ही अच्छी छोटी पारी थी. जिस तरह अय्यर ने बैटिंग की, उसे डगआउट से देखना बहुत ही सुखद अहसास था. और जब मैं बैटिंग करने गया, तो अय्यर ने मुझसे पहली ही गेंद से प्रहार करने को कहा', आखिरी ओवर में कप्तान को शतक बनाने के लिए स्ट्राइक न देने पर शशांक ने खुलासा किया, 'अय्यर ने मुझसे कहा कि मैं उनके शतक की परवाह न करूं और अपने शॉट खेलने पर ध्यान दूं.मैं सिर्फ गेंद देख रहा था और शॉट लगा रहा था.'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
शशांक ने कहा, 'मैंने बाउंड्रियां बटोरने की कोशिश की. जिस नंबर पर मैं बैटिंग करता हूं, उसके लिए टीम प्रबंधन, कप्तान का समर्थन होना बहुत ही महत्वपूर्ण बात है.मैंने पूरी आजादी से अपने शॉट खेलने की कोशिश की. मैं सोचता हूं कि मैं जानता हूं कि मुझे अपने किस शॉट का समर्थन करना है और किसका नहीं. यहां कुछ ऐसे शॉट हैं, जो मैं नहीं खेलता. मैं अपनी ताकत के हिसाब से खेलता हूं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं