Gautam Gamhir vs Shahid Afridi: लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC 2023) के तीसरे संस्करण में खेले गए पहले मैच में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया महाराजाज को शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली एशिया लायंस से 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच में एशिया लायंस ने पहले बैटिंग की थी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए जिसमें मिस्बाह उल हक ने ताबड़तोड़ 50 गेंद पर 73 रन की पारी खेली.वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया महाराजाज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी. इंडिया की ओर से गौतम गंभीर (Gautam Gamhir) ने धमाल मचाया और 39 गेंद पर 54 रन की पारी खेली. जिसमें गंभीर ने 7 चौके जमाए. वहीं, 25 रन मुरली विजय ने बनाए.
गंभीर Vs अफरीदी
क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर गंभीर और अफरीदी के बीच मुकाबला देखने को मिला. लीजेंड्स लीग के दौरान फैन्स एक बार फिर पुरानी यादों में गोते लगाने पर मजबूर हुए. दरअसल, हुआ ये कि जब गंभीर और अफरीदी टॉस करने आए तो एशिया लॉयंस के कप्तान अफरीदी (Shahid Afridi) ने टॉस जीत लिया था. ऐसे में अफरीदी, गंभीर से हाथ मिलाते दिखे लेकिन गंभीर ने उनकी ओर देखा तक नहीं. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
इसके अलावा गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान शाहिद अफरीदी के खिलाफ भी आक्रमक रूख अपनाया, गंभीर ने इंडिया महाराजाज की पारी के 13वें ओवर में अफरीदी को चौका भी जड़ा था. गंभीर की बल्लेबाजी ने फैन्स को एक बार फिर भारत-पाक के बीच मैच की याद दिला दी.
'Big-hearted' Shahid Afridi inquires if Gautam Gambhir is ok after that blow #Cricket pic.twitter.com/EqEodDs52f
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) March 10, 2023
अफरीदी ने दिखाई दरियादिली
वहीं, 11वें ओवर की समाप्ती के बाद बल्लेबाजी कर रहे गंभीर के साथ अफरीदी बातचीत भी करते दिखे. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. इसपर फैन्स के खूब सारे रिएक्ट आ रहे हैं. दरअसल, हुआ ये कि एक गेंद के खेलने की कोशिश में गेंद गंभीर के हेलमेट पर लग गई, जिसके बाद अफरीदी भारतीय क्रिकेटर के पास गए और उनसे पूछा कि आप ठीक तो हैं न, अफरीदी और गंभीर के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि मैच में गंभीर न सिर्फ अफरीदी के खिलाफ धमाल मचाया बल्कि थिसारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, इसुरू उडाना, सोहेल तनवीर के खिलाफ भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर धमाल मचा दिया. इस मैच में गंभीर को अब्दुल रजाक ने आउट कर पवेलियन भेजा. भले ही मैच में इंडिया महाराजाज की हार हुई लेकिन फैन्स को एक बार फिर अफरीदी और गंभीर के बीच मैदानी जंग देखने को मिला, जिसने यकीनन फैन्स का पैसा वसूल कर दिया.
--- ये भी पढ़ें ---
* गंभीर के हेलमेट पर लगी गेंद, तो पुरानी 'दुश्मनी' भूला बैठे शाहिद अफरीदी, कुछ ऐसे बढ़ाया दोस्ती का हाथ, देखें Video
* 'अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट झटकते ही बना दिया महारिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर पाया था ऐसा
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं