भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए.जिसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं. इसी मैच में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 5 विकेट झटककर एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल अश्विन ने 26वीं बार भारत में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है और ऐसा करने वाले वे इकलौते भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं.
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टॉर्क, नाथन लेयॉन और टॉड मर्फी के विकेट चटकाकर ये महारिकॉर्ड बनाया. बता दें कि उन्होंने 47.2 ओवर में 91 रन देकर 6 विकेट झटके. उनके अलावा भारत की ओर से शमी को 2 विकेट मिले, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
This has been yet another marvellous bowling performance from the senior spinner @ashwinravi99 💪💪
— BCCI (@BCCI) March 10, 2023
This is his 26th 5-wicket haul in India, the most by any bowler! 🙌🏽🫡#INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/hH3ySuOsEY
तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड
अश्विन ने इसके अलावा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भी कारनामा किया है. इस ट्रॉफी में उनके नाम अब 22 मैचों में 113 विकेट हो गए हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन के नाम भी इस ट्रॉफी में 113विकेट ही हैं. लेकिन उन्होंने इसके लिए 26 मैच खेले. वहीं अश्विन ने अनिल कुंबले को भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. कुंबले के नाम 20 मुकाबलों में कुल 111 विकेट दर्ज हैं.
--- ये भी पढ़ें ---
* 15 चौके और 3 छक्के, केवल इतनी गेंदों में ठोक डाला शतक, बाबर आजम ने PSL में गेंदबाजों की कुटाई कर रच दिया इतिहास
* 'ओपनिंग पार्टनर के तौर कोहली और धोनी में से किसे चुनेंगे', एलिस पेरी के जवाब ने लूटी महफिल
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं