Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav : इस सीजन केकेआर की टीम आईपीएल में कमाल कर रही है. केकेआर की टीम आईपीएल प्लेऑफ (KKR in IPL 2024) में पहले नंबर पर है. इस सीजन केकेआर की टीम में गौतम गंभीर की वापसी हुई और टीम ने धमाका कर दिया. बता दें कि गंभीर केकेआर की टीम में बतौर मेंटर टीम में शामिल हुए. अपनी कप्तानी में गंभीर ने केकेआर को दो बार आईपीएल का खिताब दिलाया था. वहीं, अब मेंटर के तौर पर भी अपनी उपस्थिति से केकेआर के लिए धमाका कर रहे हैं. केकेआर के लिए शानदार कारनामा करने वाले गौतम को एक बात का काफी अफसोस है जिसे हमेशा याद करते हैं. (Suryakumar Yadav)
स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बात करते हुए गंभीर ने कहा कि, "उनकी कप्तानी में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को ज्यादा मौकै नहीं मिले, जिसका मुझे आज भी अफसोस है". गंभीर ने कहा कि, "सूर्या सिर्फ टी-20 वाले खिलाड़ी नहीं हैं. उनके अंदर काफी टैलेंट हैं. मुझे उम्मीद है कि सूर्या वनडे और टेस्ट में भी अच्छा कर सकते हैं. "
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गंभीर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "एक कप्तान की भूमिका होती है कि सबसे अद्भुत प्रतिभा को खोजना और उसे दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है. कप्तान के रूप में अपने सात साल के कार्यकाल में अगर मुझे एक बात का अफसोस है तो वह यह है कि न तो मैं और न ही टीम सूर्यकुमार यादव का पूरी तरह से उपयोग कर पाया."
गंभीर ने आगे कहा, "दरअसल, टीम का संयोजन एक बड़ा कारण रहा. नंबर 3 पर, आप केवल एक ही खिलाड़ी को खेला सकते हो. एक लीडर के रूप में, आपको शुरुआती लाइनअप में अन्य दस खिलाड़ियों पर भी विचार करना होगा. हालांकि वह नंबर 7 पर उतना ही अच्छा था, नंबर 3 पर वह कहीं अधिक खतरनाक होता."
गंभीर ने सूर्या को लेकर आगे कहा, "वह एक टीम प्लेयर भी थे. हालांकि कोई भी अच्छा खेल सकता है, एक अच्छा टीम खिलाड़ी बनना एक बड़ी चुनौती होती. उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और वह टीम के लिए योगदान देने के लिए उत्सुक दिखते थे, चाहे आप उन्हें बेंच पर बिठाएं या उन्हें खिलाएं. इसी वजह से हमने उन्हें उपकप्तान बनाया था. "
ये भी पढ़े- विवियन रिचर्ड्स ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया T20 World Cup 2024 का विजेता
ये भी पढ़े- शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा धमाका कर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं