विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: कोच गंभीर के सामने जिम्बाब्वे के खिलाफ मेगा चैलेंज, सेमीफाइनल टिकट के लिए ये रणनीति कर सकती है कमाल

IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super-8: अगर भारत यहां चूकता है, तो डिफेंडिंग चैंपियन का सफर यहीं समाप्त हो सकता है. लेकिन यदि गंभीर सही संतुलन बैठा देते हैं, तो यही मैच टूर्नामेंट में भारत की वापसी की कहानी भी लिख सकता है.

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: कोच गंभीर के सामने जिम्बाब्वे के खिलाफ मेगा चैलेंज, सेमीफाइनल टिकट के लिए ये रणनीति कर सकती है कमाल
India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 Super Eight

Team India Strategy vs Zimbabwe; T20 World Cup 2026 Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में डिफेंडिंग चैंपियन भारत के सामने अब करो या मरो की स्थिति है. बीते रविवार को दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की करारी हार के बाद टीम का नेट रन रेट (-3.80) तक गिर गया है. ऐसे में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत की मांग कर रहा है. यह मुकाबला सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी सबसे बड़ी चुनौती बन गया है.

टॉप ऑर्डर - कोच गंभीर के सामने सबसे बड़ी चिंता

भारत की सबसे बड़ी कमजोरी टॉप ऑर्डर का लगातार लड़खड़ाना है. अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय है. चार मैचों में उनका औसत 3.75 और स्ट्राइक रेट 75 रहा है. खराब पिचों और ऑफ-स्पिन के खिलाफ उनकी दिक्कत साफ नजर आई है. ईशान किशन ने 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर आक्रामक इरादे दिखाए हैं, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग की कमी साफ दिखी है. तिलक वर्मा का 118 का स्ट्राइक रेट पावरप्ले के लिहाज से काफी नहीं है.

कप्तान सूर्यकुमार यादव के 180 रन जरूर हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 127 रहा है, जो उनके करियर औसत 161 से काफी कम है. इससे साफ है कि बल्लेबाजी क्रम में संतुलन बनाने की जिम्मेदारी गंभीर पर है.

क्या बदलेगा बैटिंग आर्डर?

तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों (किशन, अभिषेक, तिलक) के खिलाफ विरोधी टीमें पावरप्ले में ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं. ऐसे में दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन को टॉप ऑर्डर में लाने का विकल्प मौजूद है, हालांकि उनका फॉर्म भी स्थिर नहीं है. एक और विकल्प यह हो सकता है कि सूर्यकुमार को नंबर 3 पर प्रमोट किया जाए और तिलक को नंबर 4 पर भेजा जाए, ताकि बाएं हाथ के बल्लेबाजों की श्रृंखला टूट सके. यह रणनीतिक फैसला गंभीर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

गेंदबाजी में राहत, पर लापरवाही नहीं

भारतीय टीम की गेंदबाजी विभाग उम्मीद के मजबूत दिख रही है, लेकिन  जसप्रीत बुमराह शानदार लय में हैं और उनके साथ अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे की कम अनुभवी बल्लेबाजी पर दबाव बना सकते हैं. साथ ही, उपकप्तान अक्षर पटेल की संभावित वापसी टीम संतुलन को मजबूत कर सकती है, लेकिन विपक्षी टीम के खिलाफ शुरुआती सफलता हासिल करने के बाद बीच के ओवर में पार्टनरशिप ना तोड़ पाना गेंदबाजों के लिए बड़ा चैलेंज है

जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की भूल नहीं

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पास भले ही विश्वस्तरीय स्पिन आक्रमण न हो, लेकिन कप्तान सिकंदर रज़ा, ब्लेसिंग मुज़रबानी और रिचर्ड नगारवा जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

कोच गंभीर की असली परीक्षा

भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा और संभव हो तो बड़े अंतर से. ऐसे में यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि कोच गौतम गंभीर की रणनीतिक समझ, टीम कॉम्बिनेशन और दबाव में फैसले लेने की क्षमता की असली परीक्षा है.

अगर भारत यहां चूकता है, तो डिफेंडिंग चैंपियन का सफर यहीं समाप्त हो सकता है. लेकिन यदि गंभीर सही संतुलन बैठा देते हैं, तो यही मैच टूर्नामेंट में भारत की वापसी की कहानी भी लिख सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com