विज्ञापन

घूंघट में दिखा महिलाओं का स्वैग, बीड़ी, बाइक और बेफिक्री...अजमेर के इस वीडियो से आखिर क्यों मच रही है खलबली

सड़क पर सब कुछ आम सा लग रहा था, लेकिन अगले ही पल ऐसा मंजर सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. 4 बुजुर्ग एक ही बाइक पर सवार और पीछे बैठे शख्स का बेफिक्र अंदाज...अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घूंघट में दिखा महिलाओं का स्वैग, बीड़ी, बाइक और बेफिक्री...अजमेर के इस वीडियो से आखिर क्यों मच रही है खलबली
एक बाइक पर पूरा कुनबा...सोशल मीडिया पर छाया देसी अंदाज, लोग बोले- ये तो हद हो गई

Ajmer Viral Video: धूप में तपती सड़क, रफ्तार से गुजरती गाड़ियां और तभी कैमरे में कैद हो गया एक ऐसा दिलचस्प मंजर जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. एक बाइक पर चार बुजुर्ग, राजस्थानी लिबास में सजी तीन महिलाएं और पीछे बैठे जनाब बेफिक्री से बीड़ी सुलगाते हुए. न कोई जल्दबाजी, न कोई फिक्र...बस अलग ही अंदाज. यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी के साथ मजा भी ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-मैं इंसान नहीं,पोमेरेनियन हूं..20साल की लड़की ने क्यों लगवा लिए नकली दांत, पूंछ..कुत्ता बनने का ऐसा क्या जुनून

सड़क पर दिखा अनोखा नजारा (Rajasthan viral video)

राजस्थान के अजमेर में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. वीडियो में गुर्जर समाज की तीन बुजुर्ग महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में एक ही बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं. उनके साथ एक बुजुर्ग पुरुष भी सवार हैं. हैरत की बात ये है कि पीछे बैठे बुजुर्ग बड़े इत्मीनान से बीड़ी सुलगाते दिख रहे हैं. यह अजमेर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-फिल्मी नहीं रियलिटी...हमशक्ल दूल्हों की जुड़वां दुल्हनें, एक ही मंडप में चारों ने लिए सात फेरे

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर बहस (Debate Over Traffic Rules)

भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक बाइक पर दो लोगों से ज्यादा सवारी बैठाना नियमों के खिलाफ है. चार लोगों का एक साथ बाइक पर बैठना न सिर्फ गैर कानूनी है, बल्कि खतरनाक भी है. हेलमेट का इस्तेमाल न करना और चलते वाहन पर बीड़ी पीना हादसे का सबब बन सकता है. ट्रैफिक नियम, Ajmer traffic rules, Motor Vehicle Act, road safety जैसे मुद्दे इस वीडियो के बाद फिर चर्चा में हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी वक्त बड़ा हादसा करा सकती है.

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया (Mixed Reactions on Social Media)

कुछ लोग इसे देसी अंदाज और सादगी से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे कानून की खिल्ली उड़ाना बता रहे हैं. वायरल वीडियो राजस्थान, Gurjar community viral video, four people on one bike जैसे कीवर्ड्स के साथ ट्रेंड कर रहा है. यह वीडियो भले ही मजेदार लगे, लेकिन सड़क पर एहतियात बेहद जरूरी है. ट्रैफिक नियम सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान की हिफाजत के लिए होते हैं. ऐसे वीडियो हमें हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करते हैं.

ये भी पढ़ें:-न्यूजीलैंड के टूरिस्ट के साथ दिल्ली के ऑटो वाले ने की शर्मनाक हरकत, ऑफर की 18 से 20 साल की लड़कियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajmer Viral Video, Rajasthan Viral Video, Four People On One Bike, Traffic Rules Violation, Gurjar Community, Ajmer Traffic News, Road Safety India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com