विज्ञापन

इंस्टाग्राम के 'सुल्तान' बने PM मोदी, 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता; देखिए कौन कहां खड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं.

इंस्टाग्राम के 'सुल्तान' बने PM मोदी, 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता; देखिए कौन कहां खड़ा
  • PM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है
  • मोदी के फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के पांच सबसे लोकप्रिय नेताओं के कुल फॉलोअर्स से भी अधिक है
  • सोशल मीडिया पर मोदी की लोकप्रियता अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य वैश्विक नेताओं से कहीं ज्यादा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. गुरुवार को पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. इसी के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोवर्स वाले राजनेता बन गए हैं.दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी के अकेले के फॉलोअर्स की संख्या, दुनिया के अगले पांच सबसे लोकप्रिय नेताओं के कुल फॉलोअर्स को मिलाकर भी उनसे कहीं ज्यादा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. दुनिया के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता अन्य वैश्विक नेताओं जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप या अन्य राष्ट्राध्यक्षों से काफी ज्यादा है.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्लोबल लीडर्स: कौन कहां खड़ा है? 

प्रधानमंत्री मोदी ने तमाम ग्लोबल लीडर्स को लोकप्रियता के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है. 

नेता का नाम

पद / देश

फॉलोअर्स की संख्या (लगभग)

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री, भारत

100 मिलियन (10 करोड़)

डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति, अमेरिका

43.2 मिलियन

प्रबोवो सुबिआंतो

राष्ट्रपति, इंडोनेशिया

15 मिलियन

लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा

राष्ट्रपति, ब्राजील

14.4 मिलियन

रेसेप तैयप एर्दोगन

राष्ट्रपति, तुर्की

11.6 मिलियन

जेवियर माइली

राष्ट्रपति, अर्जेंटीना

6.4 मिलियन

भारत में भी कोई टक्कर में नहीं

देश के भीतर भी पीएम मोदी की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है. भारतीय राजनेताओं की लिस्ट में भी वे मीलों आगे हैं. उनके बाद 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com