T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को यूएसए ने सुपरओवर में हरा दिया. पाकिस्तान की हार ने हर किसी को हैरान कर दिया, खासकर पाकिस्तान टीम के फैन्स इस हार से काफी निराश हैं. तो वहीं पूर्व दिग्गज भी पाकिस्तान की हार की खूब आलोचना कर रहे हैं. वहीं, भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की है और साथ ही टीम के नए कोच गैरी कर्स्टन को लेकर जो बातें की है, वह फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. इरफान को सबसे ज्यादा चिंता गैरी कर्स्टन की सता रही है.
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इरफान ने कहा है कि कर्स्टन को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. पाकिस्तान की कोचिंग करना आसान नहीं है. इरफान ने आगे कहा, "यह पाकिस्तान क्रिकेट है. गैरी कर्स्टन जल्द ही भारत और पाकिस्तान की कोचिंग के बीच का अंतर समझ जाएंगे. पाकिस्तान के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. मुझे कर्स्टन के लिए बुरा लग रहा है. उन्होंने 2011 विश्व कप जीतने के अभियान के दौरान भारतीय टीम को कोचिंग दी थी. यहां उनके पास एक ऐसी पाकिस्तानी टीम है जो सुधार नहीं करना चाहती. यह उनके लिए दर्दनाक है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि 2011 में गैरी कर्स्टन भारतीय टीम के कोच थे. उनकी कोचिंग में भारत 28 साल के बाद फिर से विश्व चैंपियन बना था.भारत के खिलाड़ियों के साथ गैरी कर्स्टन का संबंध काफी अच्थे भी रहे थे.
अब गैरी कर्स्टन टीम पाकिस्तान के कोच हैं. उनकी कोचिंग में पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है जो यकीनन चौंकाने वाली बात है. अब भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान 9 जून को मुकाबला करने वाली है. यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम विजेता बनेगी. वैसे, नवजोत सिंह सिद्धू ने माना है कि "भारतीय टीम का पलड़ा यहां भारी है, जीत भारत को ही मिलेगी. "
भारत vs पाकिस्तान के बीच मैच भारत में कितने बजे से देख पाएंगे. (IND VS PAK, T20 World Cup 2024: Match Date, Time, How to watch T20 match)
कब होगा मैच- 9 जून
कहां होगा मैच- नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
कितने बजे से- रात 8 बजे (भारत के समय के अनुसार)
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स और हॉट स्टार (ऑन लाइन स्ट्रीमिंग)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं