Gary Kirsten on IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच सुपरहिट मुकाबला आज खेला जाने वाला है. भारतीय टीम अपना पहला मैच जीत चुकी है तो वहीं पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब भारत के खिलाफ मैच से पहले पाक टीम के नए कोच गैरी कर्स्टन ने कुछ ऐसी बातें की है जो फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर रही है. कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम के लिए एक ऐसा बयान दिया है जिससे टीम के खिलाड़ी खुद को प्रोत्साहित कर सके. प्रेस से बात करते हुए गैरी कर्स्टन ने कहा कि, उनकी टीम पुरानी बातों को भुला चुकी है. हम नए जोश के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं.
गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. अब कर्स्टन पाकिस्तान टीम के कोच हैं. भारत के खिलाफ मैच से पहले कर्स्टन ने भारत-पाक मैच को लेकर अपनी राय रखी है. पूर्व भारतीय कोच ने कहा,"किसी भी खिलाड़ी के लिए ये अच्छा नहीं होता है कि वो मैच ना जीते..वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता है कि भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मुझे खिलाड़ियों को मोटिवेट करने की जरुरत थी. हमारे लिए सबसे अहम ये है कि एक टीम के तौर पर हम ऑपरेट करें. ये एक बड़ा मैच है और इसे हम अन्य मैचों की तरह ही लेंगे. अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे. टीम इस मुकाबले के लिए काफी मोटिवेटेड है. अगर आप दो दिन पहले हुए मैच के बारे में बात कर रहे हैं तो उसे भुलाया जा चुका है. वो मैच अब हो चुका है और इसी वजह से आगे बढ़ने का समय है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि 2011 वर्ल्ड कप में गैरी कर्स्टन जब भारतीय टीम के कोच थे तो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच को 29 रनों से जीतने में सफलता हासिल की थी. अब कर्स्टन पाकिस्तान के कोच हैं. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कर्स्टन की कोचिंग में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम कैसा परफॉर्मेंस करती है.
टीमें :
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी और उस्मान खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं