विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

IND vs SL Test: कोलकाता टेस्‍ट के परिणाम को लेकर सौरव गांगुली ने की यह भविष्‍यवाणी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता टेस्‍ट के पहले दिन भारतीय टीम के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद विराट कोहली की टीम के जीतने की भविष्‍यवाणी की है.

IND vs SL Test: कोलकाता टेस्‍ट के परिणाम को लेकर सौरव गांगुली ने की यह भविष्‍यवाणी
सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्‍यक्ष हैं (फाइल फोटो)
  • कहा-टीम इंडिया इस टेस्‍ट में जीत हासिल करेगी
  • पहले दिन भारत ने 17 रन पर गंवा दिए हैं तीन विकेट
  • सुरंगा लकमल ने लिए हैं अब तक गिरे तीनों विकेट
कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता टेस्‍ट के पहले दिन भारतीय टीम के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद विराट कोहली की टीम के जीतने की भविष्‍यवाणी की है. सौरव ने कहा है कि वर्षा से प्रभावित पहले दिन 17 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्‍ट में जीत हासिल करेगी.गांगुली गुरुवार को यहां एक किताब के विमोचन के मौके पर पहुंचे थे.जहां उनसे मजाकिया लहजे में पूछा गया कि क्या भारत को हारता हुआ देखने के लिए ‘जानबूझकर’ विकेट पर घास छोड़ी गई. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे एक बात कह दूं कि 17 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद भारत यह टेस्ट जीतेगा.’

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष गांगुली ने कहा, ‘यह फैसला मैं नहीं करता कि टीम घासियाली पिच पर खेलेगी या नहीं.’ उन्होंने कहा, ‘पिछले दो दिन से हो रही बारिश को मैं नियंत्रित नहीं कर सकता. बारिश के कारण पिच को कवर करने और ईडन पर कुछ घास के कारण ऐसा होना ही था. पिछले दो दिन से काफी बारिश हो रही है और विकेट को कवर से ढंका गया था.’श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाए जिससे पहले दिन 11 .5 ओवर के खेल के दौरान भारतीय टीम 17 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Kolkata Test, Ind Vs SL
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com