विज्ञापन

'अश्विन के बाद बाद भारत के पास ऑफ स्पिनर नहीं'? पूर्व स्पिनर का बड़ा बयान, बोले-टी20 में ऑफी का चलना मुश्किल

एक समय न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के पूर्व ऑफ स्पिनर दीपक पटेल काफी प्रसिद्ध हुए थे. और उन्होंने बहुत ही अहम बात कही है

'अश्विन के बाद  बाद भारत के पास ऑफ स्पिनर नहीं'? पूर्व स्पिनर का बड़ा बयान, बोले-टी20 में ऑफी का चलना मुश्किल
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन
source: X

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर दीपक पटेल इस बात से हैरान हैं कि रविचंद्रन अश्विन के बाद भारत कोई अदद ऑफ-स्पिनर तैयार नहीं कर पाया. अश्विन को वह टी20 क्रिकेट में सफलता हासिल करने वाला अंतिम विशेषज्ञ ऑफ-स्पिनर भी मानते हैं. न्यूजीलैंड के लिए 37 टेस्ट और 75 वनडे खेलने वाले पटेल का मानना ​​है कि बल्लेबाजी में आए बदलावों के कारण ऑफ-स्पिनरों को कम मौके मिल रहे हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि विभिन्न देशों के कप्तानों को भी इस विविधता पर अधिक भरोसा दिखाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: 'मैं विराट को बताने नहीं गया था...' रिटायरमेंट से पहले कोहली से क्या बोले थे अश्विन? किया दिलचस्प खुलासा

पटेल ने ऑकलैंड स्थित अपने घर से बातचीत में कहा, ‘मैं वास्तव में इस बात से बहुत हैरान हूं कि कप्तान ऑफ-स्पिनरों को लेकर कितने नकारात्मक हो गए हैं. यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि कप्तान ऑफ-स्पिनरों का उपयोग कैसे करते हैं. निश्चित रूप से आज के बल्लेबाज बेहतर हो गए हैं.' पटेल ने कहा, ‘मुझे यह बात समझ में नहीं आती कि भारत एक अच्छा ऑफ-स्पिनर तैयार करने में असफल रहा है. किसी अच्छे ऑफ-स्पिनर को उभरते हुए और शीर्ष स्तर पर सफल होते देखना रोमांचक होगा.'

उनका मानना है कि ऑफ-स्पिनर टेस्ट क्रिकेट में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वनडे क्रिकेट में भी उनको सफलता मिली है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनकी घटती भूमिका चिंता का विषय है. दीपक पेटल ने कहा, ‘अगर इस पर गौर करें तो अश्विन आखिरी ऑफ-स्पिनर हैं जिन्हें टी20 क्रिकेट में सफलता मिली है. हमने ऑफ-स्पिनरों को टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल करते हुए देखा है. वनडे में भी कुछ सफलता मिली है, लेकिन टी20 में उतनी सफलता नहीं मिली है.'

पटेल बोले, ‘जब तक आप मुथैया मुरलीधरन की तरह गेंद को स्पिन करने में माहिर नहीं हैं, तब तक आप टी20 में सफल नहीं हो पाएंगे.' अश्विन ने भारत के लिए 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 72 विकेट लिए. आईपीएल में उन्होंने पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेले गए 221 मैचों में 187 विकेट लेकर संन्यास लिया. पटेल ने न्यूजीलैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान टॉम लैथम की प्रशंसा की, विशेष कर जिस तरह से वह स्पिन गेंदबाजों का उपयोग करते हैं उसे वह काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘टॉम लैथम स्पिनरों के बहुत अच्छे कप्तान रहे हैं. लैथम ने मिचेल सैंटनर और एजाज पटेल दोनों का अच्छी तरह से उपयोग किया.'

(स्रोत: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com