दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबले श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेला गया. इस मैच में सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया. हालांकि, इस मुकाबले में जमकर ड्रामा हुआ. मैच की आखिरी गेंद पर मुकाबला टाई रहा, पहले इस बात को लेकर विवाद हुआ कि मैच टाई होगा या फिर इसका फैसला सुपर ओवर से होगा. भारतीय कप्तान तिलक वर्मा मैदानी अंपायर से बहस करते दिखे. तिलक और अंपायर की काफी बहस हुई. इसके बाद थर्ड अंपायर ने फैसला लिया कि मैच का फैसला सुपर ओवर से होगा. सुपर ओवर में श्रीलंका ने 16 रन बनाए और भारत को 17 का लक्ष्य मिला. इसके जवाब में भारत ने पहली तीन गेंदों पर 3 रन बनाए. वैभव को आखिरी तीन गेंदों पर 14 रन बनाने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और भारत को हार मिली.
मैच टाई या सुपर ओवर, जमकर हुआ ड्रामा
मैच की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन सी गुणसेकरा ने सिंगल लिया. दूसरे रन के दौरान गुणसेकरा रन आउट हुए. नियमों के अनुसार, अगर लाइट रहती तो सुपर ओवर करवाया जाता. रन आउट होते ही अंपायर और तिलक वर्मा बहस करते दिखे. प्रसारणकर्ता ने पहले दिखाया कि मैच टाई हुआ. स्क्रीन पर लगातार दिखा तिलक वर्मा और अंपायर की बहस होते दिखी. लगा कि तिलक चाहते थे कि मैच हो.
🚨 Drama in Dambulla!
— Kunal Bhanwala (@bhanwala_k38130) June 15, 2026
India A players, led by Tilak Varma, argued with umpires after the match vs Sri Lanka A ended in a tie, demanding a Super Over despite bad light.
Umpires eventually agreed. Pure chaos! 👀🏏#IndiaA #SriLankaA #Cricket pic.twitter.com/EwEvUg7Dvm
तिलक और अंपयार की काफी बहस के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला लिया कि मैच का फैसला सुपर ओवर से होगा. श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करनी थी. भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर जा चुके थे, वो जल्दी से फील्डिंग के लिए आए. लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आने में समय लिया.
श्रीलंका बल्लेबाजी के बाद फिर हुआ ड्रामा
इतना ड्रामा काफी नहीं था कि सुपर ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजी के बाद फिर ड्रामा हुआ. पहले आखिरी लीगल डिलवरी से पहले इस बात को लेकर सवाल रहा कि सुपर ओवर की छठी गेंद नो बॉल है या नहीं. मैदानी अंपायर ने आउट दिया. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी वापस चले गए. इसके बाद थर्ड अंपायर ने रिव्यू के बाद फैसला लिया कि यह नो बॉल होगी. तिलक वर्मा इस दौरान भी किसी बात को लेकर अंपायर से उलक्ष गए.
जब श्रीलंका ने टारगेट दे दिया और यह साफ था कि भारत को जीत के लिए 17 रन बनाने हैं, तो तिलक अंपायर ने लाइट को लेकर शिकायत करते दिखे. अंपायर ने लाइट मिटर निकाला और चेक किया. आखिरी में भारती बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते उतरे.
Vaibhav Sooryavanshi sending off Captain Tilak Varma from arguing with Umpire.pic.twitter.com/067cYfhmo2
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) June 15, 2026
वैभव ने किया निराश
सुयंश ने स्ट्राइक ली और वैभव नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े रहे. शुरुआती तीन गेंदों पर भारत ने सिर्फ 3 रन बनाए. लाइट कम थी और भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी हुई. इसके बाद भारत को आखिरी की 3 गेंदों पर 14 रन चाहिए थे और स्ट्राइक वैभव के पास थी. लेकिन वैभव ने पहली गेंद पर दो रन लिए और फिर अगली गेंद पर चौका लगाया. भारत की हार इसके साथ ही तय हो गई थी क्योंकि मैच की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे.वैभव आखिरी गेंद पर एक रन बना पाए.
श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े वैभव
मैच खत्म होने के बाद भी ड्रामा खत्म नहीं हुआ. मथुलन की किसी बात पर वैभव भड़क गए. यह अभी साफ नहीं है कि वैभव को मथुलन ने कुछ कहा था कि या फिर उनके सेलिब्रेशन से वह नाखुश थे. निरोशन डिकावेला ने सूर्यवंशी को अलग किया. जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाने लगे, तब भी सूर्यवंशी खुश नहीं थे और उन्हें पवेलियन वापस जाते समय उनके टीम के साथियों ने शांत किया.
🚨 BIG TROUBLE FOR VAIBHAV & TILAK 😭
— Jara (@JARA_Memer) June 15, 2026
Vaibhav Sooryavanshi and Tilak Varma could face a 1-2 match ban after their heated argument with the umpires 😳
- Suryavanshi's physical altercation with Sri Lanka A players after the match might cost him dearly 😥 pic.twitter.com/Fc5zLXYL91
विपराज-सूर्यांश के अर्द्धशतकों से भारत ने बनाए 265
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए टीम 49.2 ओवरों में 265 रन पर सिमट गई. भारत को 29 के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी (21) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद टीम ने प्रभसिमरन सिंह (11) के रूप में दूसरा विकेट भी गंवा दिया. यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन तिलक वर्मा (23) के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ लग गया.
भारतीय टीम ने 143 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद विपराज निगम ने सूर्यांश शेडगे के साथ आठवें विकेट के लिए 90 गेंदों में 104 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. विपराज 49 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यांश ने 66 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 72 रन की पारी खेली.
भारत को लगी 10 रन की पेनल्टी
मेजबान टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो उसके खाते में पहले से ही 10 रन जोड़ दिए गए थे, क्योंकि भारतीय पारी के दौरान बल्लेबाज विपराज निगम के बार-बार प्रोटेक्टेड एरिया में दौड़ने की वजह से भारतीय टीम पर 5-5 रन की दो बार पेनाल्टी लगाई गई थी.
श्रीलंका को अविष्का फर्नांडो और निरोशन डिकवेला की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5 ओवरों में स्कोर 56 तक पहुंचा दिया. फर्नांडो 14 गेंदों में 5 चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डिकवेला ने विशेन हलंबागे (17) के साथ 19 रन और सदीरा समरविक्रमा के साथ 37 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 112 रन तक पहुंचाया.
डिकवेला 33 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सदीरा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 113 गेंदों में 7 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेली. श्रीलंका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 5 रन की दरकार थी, लेकिन अरशद खान ने इस ओवर में सिर्फ 4 ही रन दिए और मैच 'सुपर ओवर' में पहुंचा.
यह भी पढ़ें: क्यों वैभव सूर्यवंशी की मां हर दिन भेजती थीं 10-15 लोगों का खाना, कोच ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें: INDA vs SLA: सुपर ओवर या सुपर ड्रामा! जानें कड़ी दर कड़ी पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं