विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा जुर्माना? विशेन हलमबागे की भी 50 प्रतिशत फीस काटने की सिफारिश

वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को अफगानिस्तान A के खिलाफ 38 रन बनाए. इस दौरे में उनकी बैटिंग पर विवाद की छाया ज्यादा भारी पड़ती दिख रही है

वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा जुर्माना? विशेन हलमबागे की भी 50 प्रतिशत फीस काटने की सिफारिश
श्रीलंका A के खिलाफ मैच में हुई झड़प के दौरान वैभव सूर्यवंशी
Source: scocial media

टीम इंडिया 'A' ने श्रीलंका में खेली जा ही ट्राई सीरीज में  बुधवार को अफगानिस्तान 'A' को 101 रन से हराकर टूर्नामेंट के  फाइनल में जगह बना ली, लेकिन पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर हुए विवाद की चर्चा थमी नहीं है. और न ही उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी. बुधवार को वैभव बहुत ज्यादा जोखिम भरी और कई जीवनदान मिलने के बाद 38 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसी बीच खबर आई कि पिछले मैच में हुए विवाद के लिए वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलमबागे दोनों पर उनकी मैच फीस का 50-50 प्रतिशत जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है. वहीं, भारत 'ए' के कप्तान तिलक वर्मा को 30 प्रतिशत जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने श्रीलंका 'ए' के विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर भी 20 प्रतिशत जुर्माने की सिफारिश की है.

ये प्रतिबंध तब सामने आए हैं जब मैच के बाद सूर्यवंशी को हलमबागे और कुछ अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस करते हुए देखा गया. इससे एक बेहद रोमांचक मुकाबले का अंत काफी बदसूरत रहा. वैभव को उन्हें हलमबागे को धक्का देते हुए भी देखा गया था

सूत्रों का दावा है कि कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सूर्यवंशी और उनके भारत 'ए' के कुछ साथियों पर फब्तियां कस रहे थे (स्लेजिंग कर रहे थे) और अक्सर उनके आईपीएल प्रदर्शन को लेकर उन्हें ताना मार रहे थे. हालांकि, सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट के विपरीत, 'ए' टीमों के मैचों में अनुशासनात्मक कार्रवाई (जुर्माना) आईसीसी द्वारा स्वतः लागू नहीं की जाती है.

इसके बजाय, मैच रेफरी की सिफारिशों को बीसीसीआई (BCCI) और श्रीलंका क्रिकेट को भेज दिया गया है, और अब ये दोनों बोर्ड तय करेंगे कि प्रस्तावित जुर्माने को मंजूरी देकर लागू करना है या नहीं. हालांकि इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई, लेकिन मैच रेफरी ने ऑन-फील्ड अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर ये प्रतिबंध लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:  सिर्फ वैभव से मिलने 150 किमी का सफर किया श्रीलंका के पहले वनडे कप्तान ने, दी बहुत ही अहम सलाह

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
डिप्टी न्यूज एडिटर
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज,लखनऊ... वीनू मांकड़ ट्रॉफी... और फिर कूच बिहार ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करने के बाद, मनीष शर्मा का साल 2002 से राष्ट्रीय म... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, Afghanistan A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com