विज्ञापन

'ऐसे बात नहीं बनेगी', तीसरे मैच में भी हुए नाकाम, तो सोशल मीडिया ने वैभव सूर्यवंशी को घेरा

त्रिकोणीय सीरीज के शुरुआती तीनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उम्मीद के हिसाब से नहीं चला. अब जब उनका कद बढ़ा है, तो आलोचकों की संख्या भी बढ़ चली है

'ऐसे बात नहीं बनेगी', तीसरे मैच में भी हुए नाकाम, तो सोशल मीडिया ने वैभव सूर्यवंशी को घेरा

social media on Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में खेली जा रही तीन ए टीम कों त्रिकोणीय सीरीज में पिछले दिनों खत्म हुए आईपीएल टूर्नामेंट में तूफानी अंदाज में बरसने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं. और सोमवार को श्रीलंका 'ए' खिलाफ मिलाकर कुल तीसरा मैच रहा, जब वह अर्द्धशतक बनाने में नाकाम रहे. और अब जबकि वैभव उम्र के पहलू को चीरते हुए कद के लिहाज से बड़े हो गए हैं, तो आलोचना ने भी उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. वैभव ने श्रीलंका 'A' के खिलाफ दूसरे मैच में 14 गेंदों पर 21 रन बनाए. इस स्तर के मैचों में एक-एक मुकाबले में परफॉरमेंस और नाकामी के अपने ही मायने होते हैं. और सोमवार को जब वह फिर से सस्ते में आउट हुए, तो सोशल मीडिया ने इस बार उन्हें कुछ ज्यादा ही घेर लिया. आप देखिए कि वैभव के लिए कैसे कमेंट किए गए. धैर्य और वैभव की शैली दो अलग-अलग बाते हैं. दूसरे मैच में उन्होंने 44 रन के दौरान अच्छा संतुलन दिखाया था, लेकिन अब उन्हें रन बनाने पर और अवरोधों को दूर करने पर ध्यान देना होगा.

फैंस वीडियो बनाकर अपने ही अंदाज में उनकी पारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं

अक्षत नाम के इस फैन ने लंबी-चौड़ी पाती लिखी है. और शुरुआती लाइनों में जो बात कही है, वह अहम बात है. यानी अगर पिच में कुछ होता है, तो वैभव को इसका ध्यान रखना होगा

नाकामी ऐसी ही होती है कि जब यह आती है, तो फिर खोली में छिपे आलोचकों को भी नसीहतें देने का मौका मिल जाता है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, India A, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com