विज्ञापन

मिडिल ईस्‍ट संकट: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 80 फ्लाइट कैंसिल, सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को इंडिगो की गुडन्‍यूज

मिडिल ईस्ट संकट के चलते दिल्‍ली एयरपोर्ट से आज 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें दुबई से आने-जाने वाली उड़ानें शामिल हैं. इस बीच इंडिगो और अकाशा एयर जेद्दा के लिए विशेष उड़ानें चला रही हैं, ताकि दुबई में फंसे भारतीयों को राहत मिल सके.

मिडिल ईस्‍ट संकट: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 80 फ्लाइट कैंसिल, सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को इंडिगो की गुडन्‍यूज
  • अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट संकट के कारण लाखों लोग और हजारों भारतीय विभिन्न देशों में फंसे
  • दिल्ली एयरपोर्ट से 80 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें लैंडिंग और टेकऑफ दोनों प्रकार की फ्लाइटें शामिल हैं
  • स्पाइसजेट ने दुबई के लिए और वहां से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं
नई दिल्‍ली:

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खड़े हुए मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच लाखों लोग फंस गए हैं. इनमें हजारों भारतीय भी हैं, जो दुबई समेत कई देशों में फंसे हुए हैं. इस बीच दिल्‍ली एयरपोर्ट से आज 80 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. इनमें 36 लैंड होने वाली और 44 टेकऑफ करने वाली उड़ानें शामिल हैं. हालांकि, इस बीच दुबई में फंसे भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर ये है कि इंडिगो आज से कुछ स्‍पेशल फ्लाइट शुरू करने जा रही है.  

स्पाइसजेट की 3 मार्च को 14 फ्लाइट कैंसिल 

स्पाइसजेट की 3 मार्च को 14 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, जिसमें कैलीकट, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर, मदुराई से दुबई जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं. दुबई से दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर, मदुराई, जयपुर और कोच्ची की फ्लाइट भी कैंसिल हुई हैं. दुबई से आने वाली 8 और वहां जाने वाली 6 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. स्पाइसजेट एयरलाइंस ने 4 मार्च को भी 2 उड़ान रद्द करने की घोषणा की है. दुबई से जयपुर और पुणे आने वाली विमान को रद्द दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इंडिगो ने जारी की ट्रैवेल एडवाइजरी 

सऊदी अरब और भारत के बीच उड़ानों को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है. 3 मार्च को जेद्दा से इंडिगो की 4 विशेष उड़ानें चलाई जाएंगी. ये उड़ानें मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद शहरों के लिए होंगी. ये उड़ानें उन यात्रियों के लिए हैं, जिनकी पहले से बुकिंग थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण वे यात्रा नहीं कर पाए थे. अकाशा एयर जेद्दा के लिए 6 उड़ानें 3 और 4 मार्च को चलाएगी. 

3 मार्च को ये उड़ानें चलेंगी 

  • शाम 7:20 बजे QP 561: मुंबई - जेद्दा 
  • रात 11:55 बजे QP 562: जेद्दा- मुंबई 

4 मार्च को ये 4 फ्लाइट चलेगी 

  • शाम 7:20 बजे QP 561 मुंबई- जेद्दा 
  • रात 11:55 बजे QP 562: जेद्दा-  मुंबई 
  • शाम 5:45 बजे QP 563: अहमदाबाद-  जेद्दा 
  • रात 9:50 बजे QP 564: जेद्दा- अहमदाबाद 

ये स्थानीय समयानुसार उड़ान उड़ेगी 

एयरलाइन्स ने कहा है कि इन उड़ानों का संचालन मौजूदा सुरक्षा स्थिति के आधार पर है, हालात बदलने पर इसमें बदलाव हो सकता है. हालांकि, एयरलाइन्स की अबू धाबी, दोहा, कुवैत और रियाद की सभी उड़ानें 4 मार्च l तक रद्द रहेंगी. एयरलाइन मध्य पूर्व की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की स्थिति का आकलन कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण परिचालन में व्यवधान तीसरे दिन भी जारी रहने को लेकर भारतीय विमानन कंपनियों ने सोमवार को 357 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रद्द किया. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को देश के चार मुख्य हवाई अड्डों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई) पर आगमन और प्रस्थान सहित 300 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं. 

ये भी पढ़ें :- ट्रंप या नेतन्याहू, ईरान जंग में कूदने के लिए किसने- किसे मजबूर किया? अमेरिका और इजरायल से आए दो अलग बयान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया क्षेत्र के कई हवाई क्षेत्र बंद रहे. भारतीय एयरलाइंस ने 28 फरवरी से शुरूआती तीन दिनों में, संघर्ष के कारण विभिन्न गंतव्यों के लिए 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं. 

ये भी पढ़ें :- खामेनेई की मौत पर जम्‍मू-कश्‍मीर में पत्‍थरबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East Crisis, Delhi Airport, Flights Cancelled, IndiGo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com