Sam Billings: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 'सिंदूर' लॉन्च करते हुए पाकिस्तान (India launches air strikes on Pakistan) अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमला किया है. जिसके बाद इंग्लैंड का क्रिकेटर डर गया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी स्थिति को बयां किया है. सैम बिलिंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया औऱ लिखा, "भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम होने की प्रार्थना" .इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स (Sam Billings) इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (Sam Billings in PSL 2025) में लाहौर कलंदर्स की टीम का हिस्सा हैं.
Praying India and Pakistan situation deescalates asap 🙏🏼
— Sam Billings (@sambillings) May 6, 2025
इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स के करियर की बात की जाए तो (Sam Billings Profile - Cricket Player England) इस क्रिकेटर ने अबतक 360 टी-20 मैच खेले हैं और कुल 6997 रन बनाने में सफलता हासिल की है. सैम बिलिंग्स के नाम टी-20 में एक शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, कुछ दिन पहले सैम बिलिंग्स ने आईपीएल और पीएसएल (Sam Billings on IPL vs PSL) में कौन सी लीग बेस्ट है. इसको लेकर अपनी राय दी है. सैम बिलिंग्स ने आईपीएल को बेस्ट करार दिया था. इंग्लैंड क्रिकेटर ने कहा था कि, आईपीएल के ग्लैमर के आगे PSL कहीं नहीं ठहरती. उन्होंने ये भी कहा था कि सिर्फ पीएसएल ही नहीं बल्कि दुनिया का कोई भी दूसरा टी-20 टूर्नामेंट आईपीएल के सामने बौना है.
बता दें कि पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक से लिया है. भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी लगातार इस पूरी सैन्य कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं. भारत ने ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं