विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI का ऐलान

England Announce Playing 11 For 3rd T20I Vs India: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है.

IND vs ENG: भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI का ऐलान
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग 11 की ऐलान

IND vs ENG, 3rd T20I:  भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत ने 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब तीसरा टी20 मैच भारत के लिए काफी अहम है. भारत को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा. वहीं, इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि वह दूसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर टीम बना दे. ऐसे में इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. 

टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 13 मैच इंग्लैंड ने जीते. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन,सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

भारत की प्लेइंग 11 पर रहेगी नजर

मैनचेस्टर में स्पिनर रवि बिश्नोई का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, जिन्होंने 4 ओवरों में बगैर कोई विकेट हासिल किए 60 रन दिए। इस दौरान एक ही ओवर में 29 रन लुटाए. ऐसे में टीम इंडिया अपनी गेंदबाजी लाइन-अप को बेहतर करना चाहेगी, जिसके लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

इस मुकाबले के लिए युवा प्रिंस यादव, बिश्नोई की जगह लेने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा की 'बैक-ऑफ-द-लेंथ' गेंदों को इंग्लैंड के जोरदार शॉट खेलने वाले बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री के पार भेज सकते हैं.

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती

IND vs ENG T20I सीरीज़: पूरा शेड्यूल 

तारीखदिनमैचवेन्यू  भारतीय समय
1 जुलाईबुधवारपहला T20Iरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीटरात 10:00 बजे  
4 जुलाईशनिवारदूसरा T20Iओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे  
7 ​​जुलाईमंगलवारतीसरा T20Iट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघमरात 10:00 बजे  
9 जुलाईगुरुवारचौथा T20Iकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल    रात 10:00 बजे  
11 जुलाई    शनिवारपांचवां T20Iद रोज़ बाउल, साउथेम्प्टनशाम 7:00 बजे

ये भी पढ़ें- ब्राजील को नॉकआउट करने वाले नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं भारतीय खाने के दीवाने

ये भी पढ़ें- नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Vs India 2026, India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com